मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास तड़के नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 80 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

बच्चों और महिलाओं में दिखा भय का माहौल
यात्रियों ने लगाया आरोप, नशे में था चालक
बस में 80 यात्री थे, सभी अस्पताल में भर्ती

नरसिंहपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास तड़के नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 80 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दरअसल, बस क्रमांक एमपी 13 जेडके 0793 नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। सुबह 4 बजे जब बस मुंगवानी के चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

मध्यप्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां... बारातियों से भरी बस पलटी... तीन की मौत.. आठ की हालत गंभीर
बस में चीख-पुकार मच गई
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक राहुल किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में बस चालक भी घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यात्रियों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हादसे में यात्री हुए घायल
घायलों में प्रिय बहादुर, रविन्द्र नाथ, लाम बहादुर, सागर परकशाही, संगीता पत्नी फूल बहादुर, सुमन नेपाली, राहुल पिता करन सिंह, दीपक पिता मन बहादुर, अर्मिला पत्नी मनोज तथा विमल सुदीप सिंह सहित अन्य यात्री शामिल हैं। कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
यह भी पढ़िए...
यूपी: डंपर ने मारी टक्कर... 21 कर्मचारियों से भरी बस रामगंगा नहर में गिरी... सब सुरक्षित
मध्यप्रदेश: कटनी से जबलपुर आ रही बस की ट्रैक्टर से भिड़ंत... 50 यात्री घायल, छह की हालत गंंभीर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।