बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पांच करोड़ रुपये की सरकारी जमीन, कथित फर्जी पट्टे का सहारा और वर्षों से कायम कब्जा। सोमवार को बीटीआई के सामने इस पूरे विवाद पर प्रशासन का बुलडोजर चला तो विरोध, हंगामे और तीखी बहस के बीच सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू हुई। एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी ने सरोज सिंह के मकान को निशाने पर लिया तो विरोध तेज हो गया। महिलाएं बच्चों को लेकर मकानों के भीतर पहुंच गईं। अरविंद सिंह के 2 आवासों पर फिलहाल कार्रवाई रोकनी पड़ी। इस तरह करोड़ों की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान पहले दिन ही पूरी तरह मुकाम तक नहीं पहुंच सका।
न्याय पंचायत के पट्टे से खड़ा किया मालिकाना दावा
मामला सिंधी कैंप क्षेत्र में बीटीआई मैदान के सामने स्थित नजूल भूखंड क्रमांक 100-डी का है। स्थानीय अभिलेखों के अनुसार 6500 वर्गफीट क्षेत्रफल वाली इस सरकारी जमीन की मौजूदा कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। अरविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने न्याय पंचायत डिलौरा के कथित पट्टे को आधार बनाकर इस पर कब्जा कर रखा था। प्रशासन का दावा है कि यह पट्टा फर्जी है और जमीन का निजी स्वामित्व संबंधी दावा न्यायिक प्रक्रिया में खारिज हो चुका है। करीब एक सप्ताह पहले शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद बेदखली की कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ। इससे पहले 2020 में तत्कालीन तहसीलदार भी बेदखली की कार्रवाई कर चुके थे। इसके बावजूद कब्जे का विवाद वर्षों तक बना रहा।
राजस्व अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में
इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल सिर्फ कब्जाधारियों का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का भी है जिसके रहते सरकारी जमीन पर कथित फर्जी पट्टे के आधार पर निर्माण खड़े हो गए। आखिर पट्टे की जांच किसने की? राजस्व अभिलेखों में उसकी स्थिति क्या थी? जमीन की सरकारी हैसियत और वास्तविक कब्जे की जानकारी संबंधित पटवारी, राजस्व निरीक्षक और तहसील कार्यालय को नहीं थी तो क्यों नहीं थी? यदि जानकारी थी तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सतना में सरकारी जमीनों के निजी स्वामित्व में अवैध नामांतरण और अभिलेखों में हेराफेरी के मामले पहले भी विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा जवाब में 3 पटवारियों के निलंबन और शासकीय भूमि संबंधी अभिलेखीय अनियमितताओं की विभागीय जांच का उल्लेख है। ऐसे में बीटीआई के इस भूखंड में भी पट्टा तैयार होने से लेकर कब्जा कायम रहने तक की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच जरूरी है।
पुलिस बल की मौजूदगी में चली जेसीबी
सोमवार को त्एसडीएम राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित राजस्व अमला मौके पर पहुंचा तो कब्जाधारकों ने डिक्री और पुराने दस्तावेजों का हवाला देकर विरोध किया। बाद में एसडीएम की अगुवाई और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। सरोज सिंह के मकान पर जेसीबी चलने के दौरान महिलाओं ने विरोध किया। अरविंद सिंह के 2 आवासों में महिलाएं बच्चों के साथ भीतर पहुंच गईं। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक शेष एक-दो संरचनाओं पर विधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन पर कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ-साथ कथित फर्जी पट्टे और अभिलेखीय गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कब होगी? सिर्फ जेसीबी चलाकर जमीन खाली कराना पर्याप्त नहीं है। यह भी सामने आना चाहिए कि सरकारी संपत्ति को निजी कब्जे तक पहुंचाने में किस स्तर पर लापरवाही हुई और यदि किसी कर्मचारी की मिलीभगत थी तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह