सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विकास के दावों और करोड़ों के बजट के बीच सतना का ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था की बदहाली का स्थायी नमूना बनता जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2.25 बजे सिविल लाइन छोर से सर्किट हाउस छोर तक महज 700 मीटर का सफर तय करने में 20 मिनट लग गए। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर वाहनों की कतार रेंगती रही। पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर बाइक और चारपहिया वाहन फरार्टा भरते नजर आए।
बीच ब्रिज पर भी एक चारपहिया वाहन जमा रहा। राहगीरों को वाहनों के बीच से रास्ता तलाशना पड़ा। यह सिर्फ कुछ मिनट की देरी नहीं, बल्कि रोजाना हजारों लोगों के समय और ईंधन की बबार्दी का मामला है। जाम में फंसे वाहन लगातार ईंधन खर्च करते हैं, लोगों के जरूरी काम प्रभावित होते हैं और इस मार्ग से गुजरना किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है।
भरहुत नगर मोड़ के पहले खेरमाई मोड़ को डिवाइडर लगाकर बंद किए जाने के दौरान जाम का दायरा सर्किट हाउस से बढ़कर भरहुत नगर तक पहुंच गया था। इससे ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव और परेशानी दोनों बढ़े।
निगरानी करने वाला कोई नहीं
ओवरब्रिज की बदहाली की एक बड़ी वजह जिम्मेदार अमले की निगरानी का अभाव है। फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा है, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं। भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए गए आईआरसीटीसी सिस्टम भी जाम के आगे बेअसर नजर आते हैं। यदि ओवरब्रिज और खेरमाई मोड़ पर यातायात अमले की नियमित तैनाती हो और लगातार निगरानी की जाए तो फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा रोका जा सकता है तथा जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। जमीनों के लिए आंदोलन करने और विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों को क्या शहरवासियों का यह दर्द दिखाई नहीं देता? जनता का समय और ईंधन रोज बर्बाद हो रहा है, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान तय कराने के लिए कोई प्रभावी आवाज क्यों नहीं उठाता? आखिर कब तक 700 मीटर का सफर 20 मिनट में पूरा करने की मजबूरी शहरवासी झेलेंगे?
अंतत: खेरमाई मोड़ से हटा डिवाइडर
खेरमाई मोड़ पर लगाया गया डिवाइडर अब हटा दिया गया है। मोड़ खुलने से आवागमन का विकल्प बहाल हुआ है, लेकिन ओवरब्रिज पर जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत के लिए सतत निगरानी अब भी जरूरी है।

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह