मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

ब्राह्मणों को लेकर लोधी ने की थी विवादित टिप्पणी
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष था हमलावर
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। लोधी के माफी मांगने के बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। गौरतलब है कि ग्वालियर के जलालपुर से सरपंच रहे प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार हैं। उमा की बहन की बेटी की शादी प्रीतम लोधी के बेटे से हुई है। लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस वीडियो के पीछे उन्होंने पिछोर से विधायक केपी सिंह के समर्थकों को बताया है।
लोधी ने लिखित में मांगी थी माफी
ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष भाजपा पर हमलावर था। साथ ही लोधी के बयान पर ब्राह्मण संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए कई जगह विरोध प्रदर्शन किए। इस बीच पार्टी ने लोधी के बयान को गलत बताते हुए उनको नोटिस जारी किया था।
प्रदेशाध्यक्ष ने किया था तलब
लोधी ने अपने बयान पर लिखित में माफी मांगते हुए ब्राह्मणों को देवतातुल्य बताया था। प्रीतम लोधी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के समक्ष अपना पक्ष रखा था। इसके बावजूद भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी ने सदैव सभी धर्मों का किया सम्मान
इस मामले भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि समाज विशेष के संबंध में जो बात कही हैं। पार्टी उससे कभी भी सहमत नहीं हो सकती है। पार्टी ने सदैव सभी धर्मों का सम्मान किया है। पार्टी सद्भाव की बात करती है। प्रीतम लोधी के बयान पर पार्टी ने उनको नोटिस जारी किया था। लोधी ने माफी मांगी थी। इसके बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
17 अगस्त का बयान हुआ था वायरल
उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को शिवपुरी जिले के बदरवास के ग्राम खरैह में वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती पर समारोह में दिए प्रीतम लोधी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लोधी कहते सुने गए थे कि कथावाचक पंडित आपको पागल बनाते हैं। ये दक्षिणा लेकर रफूचक्कर हो जातें है। ये कथावाचक कम उम्र की महिलाओं को आगे बैठाते हैं। इनकी नजर कहीं और होती है।

मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जमीन खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर केस में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर सीएम की गाज गिरी है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को सीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह