मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में बीती देर रात में पां दुकानें जलकर खाक हो गई। आग बुझाने में सबसे बड़ी खामी यह रही कि सीतामऊ में दमकल खराब है तो मंदसौर, सुवासरा, नगरी व शामगढ़ से दमकल आने में समय लग गया। इसके चलते आग ज्यादा फैल गई।

कंबल ओढ़कर आग बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी
सीतामऊ की दमकल खराब होने से आग दुकानों में फैल गई
व्यापारियों ने दमकल की व्यवस्था न होने पर जताया आक्रोश
मंदसौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में बीती देर रात में 5 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग बुझाने में सबसे बड़ी खामी यह रही कि सीतामऊ में दमकल खराब है तो मंदसौर, सुवासरा, नगरी व शामगढ़ से दमकल आने में समय लग गया। इसके चलते आग ज्यादा फैल गई। आमजन और पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल हो गई। इससे नाराज व्यापारियों ने आज यानी सोमवार को विरोध में पूरा बाजार बंद रखा है। वहीं सुबह घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक हरदीप सिंह डंग को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहां पीड़ित व्यवसायियों सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की ठीक व्यवस्था नहीं होने पर जमकर आक्रोश जताया। व्यापारियों का आक्रोश देख विधायक उलटे पांव लौट गए।
छह टैंकरों की मदद से पाया काबू
आसपास की दो दुकानों ने भी आग पकड़ ली। एक घंटे में शामगढ़ की फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके साथ-साथ ही सुवासरा, मंदसौर, नगरी की फायर ब्रिगेड भी पहुंची। चार दमकल और लगभग 6 टैंकरों की मदद से रात दो बजे आग पर काबू पाया गया। उदिया किराना स्टोर्स की तीन दुकानों सहित पांच दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।
एक करोड़ के नुकसान का दावा
सभी दुकानों में मिलकर लगभग एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं होने के चलते खासा आक्रोश भी देखा गया ओर इसी आक्रोश के चलते व्यापारियों ने सोमवार को स्वैच्छिक नगर बंद की सूचनाएं भी वॉट्सएप के ग्रुपों में डाली थी।
पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर बुझा रहे थे आग
आग लगने के बाद जब मंदसौर, सुवासरा और शामगढ़ से फायर ब्रिगेड आने में देरी हो रही थी। इधर, आग तेजी से फैल रही थी तो सीतामऊ टीआई कमलेश प्रजापति और अन्य पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर टैंकर के पाइप से आग बुझाने में जुट गए।
यह भी पढ़िए...
भोपाल टिंबर मार्केट अग्निकांड: बरखेड़ी में 20 फीट ऊंची आग की लपटें, रेलवे ट्रैक पर दहशत
दिल्ली: एसी में ब्लास्ट... विवेक विहार की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग... नौ लोगों की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।