मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अचानक गोलियों से फायरिंग होने लगी। इस हमले में सीएचसी की एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुट गई हैं।

शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के गेट पर ही नर्स को तीन गोलियां मारी।
सागर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अचानक गोलियों से फायरिंग होने लगी। इस हमले में सीएचसी की एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुट गई हैं। दरअसल, सागर जिले में सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनान एक नर्स की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के गेट पर ही नर्स को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।

रात में कर रही थी अपनी ड्यूटी
पुलिस के अनुसार, शाहगढ़ में हमलावर ने वारदात को अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। मृतक नर्स की पहचान 26 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थी। दीपशिखा रात के समय स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। जब वह अस्पताल के गेट के पास खड़ी थी, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी।
तीन राउंड फायर, दो बाजू, एक पेट में लगी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने नर्स पर तीन गोलियां चलाईं। दो गोलियां उनके बाजू में और एक गोली सीधे पेट में लगी, जिससे दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी मौके से भाग चुका था।
अंधेरे में जंगल की ओर भागा
वारदात की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर पास के जंगल की ओर भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे नगर और सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित एंगल्स पर बारीकी से जांच कर रही है।
आरोपियों की कर रहे तलाश
इधर, शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने दावा किया है कि पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।