मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या को भले ही वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा हो, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो चुका है।अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार देखने में आया है जब महुआ और तेंदूपत्ता बीनने के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।

वन्यजीवों के बढ़ रहे हमले से सिवनी-शहडोल में दहशत
प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ रहा संघर्ष
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या को भले ही वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा हो, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो चुका है। 2026 में 14 जून तक के वन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में जंगली जानवरों के हमलों में 43 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से आधे से अधिक यानी 22 मौतें अकेले बाघों के हमलों के कारण हुई हैं, जिसके चलते बाघ अब ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ा काल साबित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में सिवनी और शहडोल संभाग शामिल हैं, जहां बाघ, हाथी और भालू जैसे हिंसक वन्यजीवों की मानवीय बस्तियों में आवाजाही और संपर्क बेहद बढ़ गया है। वन विभाग के रिकॉर्ड यह स्पष्ट करते हैं कि ये दुखद घटनाएं गहरे जंगलों के भीतर कम और जंगलों से लगे गांवों, खेतों, तथा महुआ और तेंदूपत्ता संग्रह वाले क्षेत्रों में अधिक हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार देखने में आया है जब महुआ और तेंदूपत्ता बीनने के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।
बालाघाट-सीधी में भी खौफ
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 13 मौतें शहडोल संभाग (जिसमें बांधवगढ़, अनूपपुर और दक्षिण शहडोल का इलाका आता है) में दर्ज की गईं, जबकि सिवनी क्षेत्र (पेंच टाइगर रिजर्व, दक्षिण सिवनी और बरघाट) में 10 लोगों की जान गई। इसके अलावा बालाघाट में चार, सीधी में तीन तथा पन्ना और छिंदवाड़ा जिलों में दो-दो मौतें दर्ज की गई हैं।
गर्मी में सबसे ज्यादा हुए हमले
समय के हिसाब से देखा जाए तो जनवरी से जून के बीच सबसे अधिक हादसे मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में सामने आए। यही वह समय होता है जब स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी महुआ चुनने, तेंदूपत्ता तोड़ने, जलाऊ लकड़ी और मवेशियों के लिए चारा जुटाने बड़ी संख्या में जंगलों का रुख करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वन्यजीवों से उनका सीधा आमना-सामना होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
वन्यजीव कॉरिडोर लगातार सिकुड़ रहे
वन विभाग के अधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में बाघ, तेंदुआ, भालू और हाथियों की संख्या बढ़ने के कारण उनके स्वाभाविक विचरण क्षेत्र का विस्तार हुआ है, जबकि दूसरी ओर जंगलों के किनारों पर खेती, सड़कों का निर्माण, रेलवे लाइन और इंसानी बस्तियों के अनियंत्रित विस्तार से वन्यजीव कॉरिडोर लगातार सिकुड़ रहे हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी के दिनों में पानी और भोजन की प्राकृतिक किल्लत के कारण जानवर जंगलों की सीमा लांघकर गांवों और खेतों की ओर रुख करने को मजबूर हो जाते हैं।
किस वन्यजीव ने कितनी जान ली
वन्यजीव मौतों की संख्या
बाघ-22
हाथी-8
सुअर-7
भालू-4
सियार-3
तेंदुआ-1
अन्य -1
प्रभावित क्षेत्र अनुसार मौतें
शहडोल संभाग-13
सिवनी क्षेत्र -10
बालाघाट -4
सीधी-3
पन्ना-2
छिंदवाड़ा- 2
अन्य जिले - 9
माह अनुसार मौतें
जनवरी- 8
फरवरी- 4
मार्च -7
अप्रैल-10
मई -8
जून - 6


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।