दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया।

अब 15 अप्रैल की सुनवाई और उसके बाद के घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया। दरअसल, बैंक फ्रॉड मामले में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती को पिछली 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई, जिससे दतिया विधानसभा सीट खाली हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अब 15 अप्रैल की सुनवाई और उसके बाद के घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं, जो दतिया उपचुनाव की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सक्रिय
सुनवाई टलने के साथ ही मध्यप्रदेश की राजनीति, विशेषकर भोपाल में हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचकर आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। इस मुलाकात को दतिया उपचुनाव की संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
सीट खाली...उपचुनाव की स्थिति
दतिया विधानसभा सीट लंबे समय से डॉ. मिश्रा का मजबूत गढ़ रही है, जहां से वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान परिस्थितियों में सीट खाली होने के कारण उपचुनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा के फिर से मैदान में उतरने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के एक अतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो पाकिस्तानी समेत पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आज वंदे-मातरम गायन के साथ मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि बीता सप्ताह मध्य प्रदेश के लिए शुभ रहा।
मध्यप्रदेश में इनदिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दतिया से कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त होने के बाद मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। बैंक एफडी धोखाधड़ी के 27 वर्ष पुराने केस में तीन वर्ष की सजा और उसके बाद अपनी विधानसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने को कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके चुनौती दी है।
मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों के हित में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों को चिंता दूर हो जाएगी। अब समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल से शुरू होगी यानी एक दिन पहले से एमएसपी पर गेहूं खरीदा जाएगा।
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि इस बार किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेची।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व जज विनय सराफ की युगलपीठ ने आपराधिक अवमानना केस की सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक को तलब किया है।
खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सांसद वीडी शर्मा की पहल पर ASI ने अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बड़वानी जिले के राजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 प्रदीप मंडलोई को रंगेहाथ पकड़ा। अनुकंपा नियुक्ति के बाद वेतन शुरू करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
मध्यप्रदेश सरकार ने 20 अप्रैल अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाहों को रोकने के लिए कलेक्टरों को उड़न दस्ते और कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। जानें हेल्पलाइन नंबर्स और पूरी कार्ययोजना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह