मध्य प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक बार फिर बड़ा और राहत भरा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव से जहां एक ओर पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि यह बदलाव पहली बार नहीं हो रहा है।

हालांकि यह बदलाव पहली बार नहीं हो रहा है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक बार फिर बड़ा और राहत भरा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव से जहां एक ओर पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि यह बदलाव पहली बार नहीं हो रहा है। पिछले 15 वर्षों में यह चौथी बार है, जब भर्ती नियमों में बदलाव किया जा रहा है। 2012 तक केवल एक लिखित परीक्षा होती थी, जबकि 2014 से 2017 के बीच नियमों में बदलाव किए गए। 2025 में फिर चार चरणों की प्रक्रिया लागू की गई, जिसके तहत 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। अब अगली भर्ती से पहले नए बदलाव लागू करने की तैयारी है। दरअसल, पुलिस उप निरीक्षक और सूबेदार भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। प्रस्ताव के अनुसार अब अभ्यर्थियों को चार चरणों के बजाय केवल दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
दो चरणों में पूरी होगी भर्ती
नए प्रस्ताव के तहत प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा को मिलाकर एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार भी एक साथ आयोजित किए जाएंगे। पीपीटी पास करने वाले अभ्यर्थियों का उसी दिन इंटरव्यू लिया जाएगा, जिससे उन्हें बार-बार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अंक घटाने का प्रस्ताव
भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए साक्षात्कार के अंक 50 से घटाकर 10 करने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुसार इससे चयन प्रक्रिया में पक्षपात की संभावना कम होगी और मेरिट अधिक निष्पक्ष तरीके से तैयार हो सकेगी।
अभ्यर्थियों को कई फायदे
इस बदलाव से उम्मीदवारों को कई लाभ मिलेंगे। उन्हें अब दो बार परीक्षा देने के बजाय केवल एक बार परीक्षा देनी होगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही परीक्षा परिणाम भी जल्दी घोषित किए जा सकेंगे। पीपीटी और इंटरव्यू एक ही दिन होने से प्रक्रिया और सरल हो जाएगी। पुलिस मुख्यालय 500 पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नई प्रणाली लागू की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।