मध्यप्रदेश के धार जिले में बीती देर रात बाग क्षेत्र के बाकी घाट में बीयर से लदा एक ट्राला पलट गया। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचकर बीयर की पेटियां लूटना शुरू कर दिया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राले में बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां भरी थीं।

देर रात बाग क्षेत्र के बाकी घाट में बीयर से लदा एक ट्राला पलट गया।

धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार जिले में बीती देर रात बाग क्षेत्र के बाकी घाट में बीयर से लदा एक ट्राला पलट गया। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचकर बीयर की पेटियां लूटना शुरू कर दिया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राले में बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां भरी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के दो वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टांडा थाने से अतिरिक्त बल बुलाया गया।
शराब परिवहन का था वैध परमिट
पुलिस की निगरानी में पलटे ट्राले से शेष बची पेटियों को दूसरे वाहन में ट्रांसफर किया गया। यह वाहन फिलहाल बाग थाने में खड़ा कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्राले के पास शराब परिवहन का वैध परमिट बताया गया है। सुरक्षा कारणों से तत्काल क्रॉसिंग करवाई गई। आज आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाहन को निर्धारित मार्ग पर रवाना किया जाएगा।
इंदौर से अलीराजपुर जा रहा थी बीयर
ट्राला इंदौर के वेयरहाउस से बीयर लेकर चांदपुर स्थित सिया इंटरप्राइजेज की दुकान के लिए रवाना हुआ था। लूटपाट और पथराव की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता और कुक्षी टीआई राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, करीब 300 पेटियां ग्रामीण अपने साथ ले गए। पर्याप्त पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और पेटियां ले जा रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं।
राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ। लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई।
भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के रकबे को 30 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मसाला उत्पादन में MP देश में पहले स्थान पर है। जानें उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर और मखाना खेती की नई योजनाएं।
सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि, किसान कल्याण, मनरेगा, और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
देशभर में महिला सशक्तीकरण का मॉडल बन चुके मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेने जा रही है। दरअसल, नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया।
मध्य प्रदेश के हरदा में किसान क्रांति आंदोलन शुरू। एमएसपी और मूंग खरीदी को लेकर 1000 ट्रैक्टरों के साथ मंडी में महापड़ाव। जानें क्यों ट्रंप के नाम लिखा गया ज्ञापन।