मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

दुर्घटना चारटोला के पास हलोन बांध मार्ग पर, टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर दूर हुई।
एक की हालत गंभीर, तेज रफ्तार हादसे की वजह
मंडला। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना चारटोला के पास हलोन बांध मार्ग पर, टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर दूर हुई। यह क्षेत्र बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत आता है। हालांकि सभी मृतक मंडला जिले के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे में मोनेश मोंगरे (30 वर्ष) और संकित दास टांडिया (30 वर्ष), जो एक ही बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक चला रहे जगदीश यादव (36 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जगदीश यादव पेशे से लाइनमैन थे और काम से अपने घर लौट रहे थे। दूसरी ओर सामने से आ रही बाइक पर तीन युवक सवार थे। दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के कारण जोरदार टक्कर हो गई। जहां तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल बिछिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।