राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।

ग्रामीणों ने पथराव किया और वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए
तनाव का माहौल, ग्रामीण सीजेपी के खिलाफ धरने पर बैठे

जयपुर। स्टार समाचार वेब
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया, पथराव किया और वाहनों के शीशे तोड़ दिए। कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके समर्थकों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी डाली और उन्हें वहां से भगा दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण सीजेपी के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

तबेले में स्कूल चलने का दावा
दरअसल, रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि यह स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। जब उनकी टीम सुबह जायजा लेने पहुंची, तो उनके साथ मारपीट की गई।
बाहरी का गांव में नहीं चलेगा दखल
इसके बाद खुद मौके पर पहुंचे रांका ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा-भाजपा को यह मंजूर है कि बच्चे तबेले में पढ़ते रहें, लेकिन अगर कोई स्कूल ठीक कराने की कोशिश करे तो यह उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। वहीं, ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव के मामले में दखल नहीं देने देंगे।
दो कमरों में पढ़ने को मजबूर बच्चे
स्थानीय ग्रामीण विष्णु कुमार शर्मा के अनुसार, इस स्कूल भवन का निर्माण 1999 में हुआ था, लेकिन इसके बाद से कभी मरम्मत नहीं कराई गई। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चे वहां नहीं बैठ सकते। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर एक बड़े भवन में दो कमरे उपलब्ध कराए हैं, जहां दो शिक्षक करीब 20 से 30 बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विधायक वर्मा ने दिया आश्वासन
यह क्षेत्र बगरू विधानसभा के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने स्कूल के लिए 9 लाख रुपए का बजट पास होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी और सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग कमर्शियल जहाजों (एमटी सिबू 1 और एम/वी लुटुफ) को अगवा कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के रुक्मणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा हो गया। देर रात दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर पड़ी।
भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं।
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी जानकारी और व्हाट्सएप स्टेटस का राज।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का आज यानी गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह