×

जेल में मोबाइल... दुष्कर्मी नारायण साईं के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज

दुष्कर्मी नारायण साईं पर गुजरात में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सूरज की लाजपोर जेल में नारायण साईं की कोठरी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसको लेकर उसके खिलाफ जेल प्रशासन ने सचिन पुलिस स्टेशन में नई शिकायत दर्ज कराई है।

By: Arvind Mishra

Nov 29, 202511:55 AM

view6

view0

जेल में मोबाइल... दुष्कर्मी नारायण साईं के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज

जेल में नारायण साईं की कोठरी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

  • मोबाइल को मैग्नेट से चिपकाकर छुपाया था
  • पुलिस जांच तेज, कड़े सख्त उठाने की तैयारी

गुजराज। स्टार समाचार वेब

दुष्कर्मी नारायण साईं पर गुजरात में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सूरज की लाजपोर जेल में नारायण साईं की कोठरी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसको लेकर उसके खिलाफ जेल प्रशासन ने सचिन पुलिस स्टेशन में नई शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, जेल के अंदर जेलर के नाम पर पैसे वसूलने वाले ठग का मामला सामने आया था। जेल इंचार्ज दीपक भाभोर को मिली जानकारी के आधार उसे पकड़ा गया और फिर हर कोठरी में औचक चेकिंग की गई। जेल में निरीक्षण के दौरान सेपरेट सेल की कोठरी नंबर-1 से पुलिस को मोबाइल फोन मिला। यह फोन दरवाजे के पीछे मैग्नेट से चिपकाया गया था। थैले के अंदर एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया। 

सिपाही के कक्ष में बैटरी

पुलिस अधिकारियों ने यह फोन और सिम को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि नारायण साईं मोबाइल की बैटरी अलग छिपाता था। सावधानी के लिए सिम कार्ड अपने पास रखता था। बैटरी को उसने सिपाही कक्ष में छुपाया था।

जेल की सुरक्षा पर सवाल

एक कैदी ने तकनीक के गुप्त उपयोग का खुलासा किया है। इसके बाद से लाजपोर जेल की सुरक्षा प्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस जांच तेज है और कड़े कदम उठाने की तैयारी हो रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Loading...

Feb 08, 202610:07 AM

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Loading...

Feb 08, 20269:42 AM

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

Loading...

Feb 08, 20269:30 AM

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज पर विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर लिखित जवाब पेश किया है। सोनिया गांधी की ओर से दाखिल जवाबी हलफनामे पर अदालत अब 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

Loading...

Feb 07, 20261:23 PM

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है।

Loading...

Feb 07, 202612:55 PM