आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।

मार्च 2028 तक 1 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
स्कूलों के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए मंजूर
विद्यार्थियों के परिवहन पर भी खर्च होंगे 241 करोड़
10 हजार एकड़ में बनेंगे तीन से पांच इंडस्ट्रियल हब

भोपाल। स्टार समाचार वेब
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है। जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड पूरी तरह राज्य शासन के स्वामित्व में काम करेगी, जिसे शुरुआती अंश पूंजी के रूप में 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस कॉरिडोर के तहत पहले चरण में 10,000 एकड़ क्षेत्र में 3 से 5 प्राथमिक इंडस्ट्रियल हब विकसित किए जाएंगे। मार्च 2028 तक 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। अगले तीन वर्षों में 3 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 6 लाख रोजगार सृजन की योजना है।
प्लग एंड प्ले सुविधाएं
निवेशकों को उद्योग शुरू करने के लिए भूमि, बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ-साथ श्रमिकों के लिए आवास, अस्पताल, स्कूल और हरित क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
सात जिलों को मिलेगा लाभ
इस परियोजना से जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, देवास और इंदौर में पर्यटन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, लॉजिस्टिक्स और आईटी क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। परियोजना के तहत अगले 30 दिनों में कंपनी का गठन और छह महीनों के भीतर जीआईएस मैपिंग पूरी करने की समयसीमा तय की गई है।
शिक्षा और परिवहन व्यवस्था का कायाकल्प
कैबिनेट ने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शासकीय स्कूलों, छात्रावासों, पुस्तकालयों और आवासीय विद्यालयों के विकास हेतु लगभग 3000 करोड़ मंजूर किए हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए 241 करोड़ की योजना मंजूर की गई है। जिला स्तर पर बसों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब कलेक्टरों को सौंपी गई है, ताकि जनजातीय और अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
सिंचाई परियोजनाएं
रायसेन, सीतामऊ और सिंगरौली क्षेत्र की सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है, जिससे किसानों को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।
राष्ट्रीय आयुष मिशन
आयुष शिक्षा और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने के लिए 1698 करोड़ रुपए की योजना को आगे बढ़ाया गया है। साथ ही नवगठित जिलों निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में महिला एवं बाल विकास विभाग के नए कार्यालय खोले जाएंगे।
बिजली संकट पर राहत
मुख्यमंत्री ने हालिया कम बारिश के कारण बढ़ी बिजली की मांग पर संज्ञान लेते हुए कहा कि गुजरात, सरदार सरोवर, उत्तर प्रदेश और पंजाब से अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, और स्थिति एक-दो दिनों में पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह