डोभाल ने युवाओं को राष्ट्र की इच्छाशक्ति और नेतृत्व की ताकत का महत्व समझाते हुए कहा- इतिहास ने हमें तब सबक सिखाया जब हम इन खतरों के प्रति उदासीन रहे। डोभाल ने युवाओं से सवाल करते हुए कहा- क्या हमने वह सबक सीखा। क्या हम उसे याद रखेंगे।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 शनिवार से शुरू हो गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इच्छाशक्ति को बढ़ाया जा सकता है। वही इच्छाशक्ति आगे चलकर राष्ट्रीय शक्ति बनती है। युद्ध असल में किसी राष्ट्र की इच्छा शक्ति के लिए लड़े जाते हैं। युद्ध किसी को मारने या विनाश का आनंद लेने के लिए नहीं लड़े जाते, बल्कि किसी देश का मनोबल तोड़ने के लिए लड़े जाते हैं ताकि वह दूसरे की शर्तों पर झुक जाए। यह बात भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आज शनिवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 शनिवार से शुरू हो गया है और यह 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। डोभाल ने युवाओं को राष्ट्र की इच्छाशक्ति और नेतृत्व की ताकत का महत्व समझाते हुए कहा- इतिहास ने हमें तब सबक सिखाया जब हम इन खतरों के प्रति उदासीन रहे। डोभाल ने युवाओं से सवाल करते हुए कहा- क्या हमने वह सबक सीखा। क्या हम उसे याद रखेंगे। अगर आने वाली पीढ़ियां उस सबक को भूल गईं, तो यह इस देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होगी।
इसलिए मजबूत नेतृत्व जरूरी
डोभाल ने कहा-आज दुनिया में जो भी युद्ध और संघर्ष हो रहे हैं, वे इसलिए हैं क्योंकि कुछ देश अपनी इच्छा दूसरों पर थोपना चाहते हैं। यदि कोई देश इतना शक्तिशाली हो कि उसका कोई विरोध न कर सके, तो वह हमेशा स्वतंत्र बना रहता है, लेकिन यदि किसी देश के पास संसाधन और हथियार तो हों, पर मनोबल न हो, तो सब कुछ बेकार हो जाता है। इसके लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
पीएम की मेहनत सबके लिए प्रेरणा
डोभाल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा-देश आज सौभाग्यशाली है कि उसके पास ऐसा नेतृत्व है, जिसने बीते 10 वर्षों में भारत को प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाया है। पीएम के नेतृत्व की प्रतिबद्धता, मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत की आजादी बहुत बड़ी कीमत चुकाकर हासिल हुई है, जिसमें पीढ़ियों तक भारतीयों को अपमान, विनाश और भारी नुकसान झेलना पड़ा।
मंदिरों को लूटा, हम मूक दर्शक बने रहे
एनएसए ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा- इतिहास से प्रेरणा लें, उससे शक्ति प्राप्त करें और अपने मूल्यों, अधिकारों और विश्वासों पर आधारित एक सशक्त और महान भारत के निर्माण के लिए काम करें। आज का स्वतंत्र भारत हमेशा इतना स्वतंत्र नहीं था जितना आज दिखाई देता है। हमारे पूर्वजों ने इसके लिए असाधारण बलिदान दिए। उन्होंने गहरे अपमान और बेबसी के दौर झेले। कई लोगों को फांसी पर चढ़ना पड़ा। हमारे गांव जला दिए गए, हमारी सभ्यता को नष्ट किया गया और हमारे मंदिरों को लूटा गया, जबकि हम मूक दर्शक बने रहे।
हर युवा के भीतर भारत के लिए होनी चाहिए आग
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा-यह इतिहास आज के हर भारतीय युवा के सामने एक चुनौती रखता है, जिसके भीतर इस देश के लिए आग होनी चाहिए। बदला शब्द भले आदर्श न लगे, लेकिन बदला अपने आप में एक शक्तिशाली ताकत है। हमें अपने इतिहास का बदला लेना है और इस देश को वहां तक वापस ले जाना है, जहां हम अपने अधिकारों, अपने विचारों और अपने विश्वासों के आधार पर एक महान भारत का निर्माण कर सकें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।