देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। कुछ राज्यों के जिलों में पलायन के हालात निर्मित हो गए हैं। इधर, राजस्थान के कई जिलों में इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है।

चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है।

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। कुछ राज्यों के जिलों में पलायन के हालात निर्मित हो गए हैं। इधर, राजस्थान के कई जिलों में इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण पठानकोट को हिमाचल से जोड़ने वाला पुराना चक्की पुल गिर गया। पठानकोट से अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट के स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखा गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 4 प्रमुख राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे प्रभावित लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बरिश को देखते हुए राजस्थान के 19 जिलों, उत्तराखंड के 7 जिलों, हिमाचल के 9 जिलों और जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद करा दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते भिंड, मुरैना, दतिया में बाढ़ के हालात हैं। ग्वालियर में तो सोमवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने भोपाल-उज्जैन, जबलपुर-सागर समेत कुल 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में भारी बारिश होने का अनुमान है। इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के अंदर मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा जिले भीग गए। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। ग्वालियर-रीवा में सबसे ज्यादा 1.3 इंच पानी गिरा। खजुराहो में 1.2 इंच, पचमढ़ी में 1.1 इंच और उमरिया में 1 इंच बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश उमरिया में दर्ज की गई।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में बारिश के बाद करीब 50 फीट जमीन धंस गई। हिमाचल में भारी बारिश से दो नेशनल हाईवे समेत 484 सड़कें बंद हैं। जम्मू संभाग में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में नर्मदा नदी उफान पर है। मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। प्रदेश में बारिश से चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इसका पानी 5 गांवों में घुस गया है। वहीं राजधानी भोपाल में सुबह से तेज धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। घटना देर शाम की है। पास के पहाड़ में एक दरार आ गई थी, जिससे पेट्रोल पंप पर भार बहुत ज्यादा हो गया था। इसी वजह से यह पूरा हादसा हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।