देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसूनी आफत ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे जलमग्न हो चुके हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मध्य प्रदेश में बीते 3 दिन से बारिश का दौर जारी है।
भोपाल और गुना में बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में 25 मकान गंगा में समाए, भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश,जिलों में स्कूल बंद
कॉलोनियों में जलभराव और सड़कें पानी में डूब गईं, नदी-नाले उफान पर आने से मार्गों को करना पड़ा बंद
विदिशा, मंडला-राजगढ़ में भी जनजीवन प्रभावित हुआ, ब्यावरा के अंडरपास में पानी, 25 गांवों का संपर्क टूटा

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसूनी आफत ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे जलमग्न हो चुके हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर की 1,000 से ज्यादा संपत्तियों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया है। शहर के ईंटखेड़ी थाने में घुटनों से ऊपर तक पानी भर चुका है।

स्कूलों में छुट्टी...उफान पर नदियां
भोपाल, आगर-मालवा और रायसेन में एहतियातन स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश में नर्मदा और बेतवा समेत तमाम नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। विदिशा में जलभराव में फंसे 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीहोर के भीलाखेड़ी में नदी के पास फंसे एक ही परिवार के 10 लोगों को पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर बचाया। वहीं राजगढ़ के ब्यावरा में अंडरपास डूबने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया है।
भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिरा
भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिर चुका है। 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़ में अति भारी बारिश हुई। यहां के ब्यावरा में 9 इंच, खिलचीपुर में 8 इंच, जीरापुर में 7.7 इंच, राजगढ़ शहर में 4.4 इंच, नरसिंहपुर में 3.7 इंच, पचोर में 3.7 इंच, सारंगपुर में 3.6 इंच बारिश हुई। इसी तरह आगर-मालवा के सोयतकलां में 7.7 इंच, आगर शहर में 3.6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। शाजापुर के गुलाना में 3.8 इंच, शाजापुर शहर में 3.4 इंच, मोमन बड़ोदिया में ढाई इंच, गुना के कुंभराज में 3.7 इंच, मंदसौर के गरोठ में 2.7 इंच, उज्जैन के महिदपुर और माकड़ोन में ढाई इंच पानी गिरा।
यूपी के 40 गांव बाढ़ की चपेट में
उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही भारी बारिश का सीधा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। फर्रूखाबाद में गंगा नदी के रौद्र रूप के कारण 25 मकान पूरी तरह नदी में ढह गए। फर्रूखाबाद-बिजनौर हाईवे पर गंगा का पानी बहने से यातायात ठप हो गया है। राज्य के 40 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।
राजस्थानमें अलर्ट, बांधों के गेट खुले
राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में बीते 24 घंटे में 12 इंच तक रिकॉर्ड बारिश हुई है। कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलने पड़े हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में बारिश का आॅरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी राज्यों में बारस रही आफत
उत्तराखंड के चमोली में नीती घाटी के तमक नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बीआरओ द्वारा 17 टन स्टील से बनाया गया 35 फीट लंबा वैली ब्रिज बह गया। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला यह पुल पिछले साल भी बह गया था। इसके अलावा चंपावत में लैंडस्लाइड से लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। वहीं हिमाचल के कुल्लू में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
महाराष्ट्र में भारी बारिश, फ्लाइट्स प्रभावित
महाराष्ट्र के वसई-विरार क्षेत्र में 2-3 घंटे की तेज बारिश से नागिनदास पाड़ा रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मुंबई में सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका है। एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़िए...
एमपी में आफत की बारिश: डिंडोरी में नर्मदा समेत तीन नदियां उफान पर, जबलपुर-मंडला से टूटा संपर्क
एमपी के शिवपुरी में उफान पर नदियां, गांवों में घुसा पानी... देश के कई राज्यों में भी आफत की बारिश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।