रीवा मेडिकल कॉलेज बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के, डीन पर भुगतान रोकने के आरोप। लंबित बिल और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं उजागर, मरीजों ने घेरकर शिकायतें कीं। डिप्टी सीएम ने डीन और अधीक्षक को फटकार लगाई, पार्किंग ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में लागू किए गए नए जीएसटी सुधारों का मप्र के व्यापार, उद्योग और एमएसएमई सेक्टर पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव नजर आने लगा है। इन सुधारों से राज्य के विभिन्न उत्पादों में 6 से 10 प्रतिशत तक कीमतों की कमी दर्ज की गई है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डिप्टी सीएम के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा टल गया। एसी डक्ट सिस्टम के पैनल में अचानक आग भड़क गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट और पुराने तारों के कारण यह घटना हुई।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। वीडियो में उन्हें सोलापुर में एक महिला आईपीएस को धमकाते हुए दिखाया गया है जिसने अवैध मुरम खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। पवार ने फोन पर अधिकारी को डांटा और कार्रवाई रोकने के लिए कहा।
रीवा को एक और बड़ी सौगात मिली है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला की पहल पर कॉलेज चौराहा से ढेकहा तिराहा तक 150 करोड़ की लागत से दो किमी लंबा फ्लाईओव्हर स्वीकृत हुआ। यह शहर का पांचवा फ्लाईओव्हर होगा, जिससे यातायात व्यवस्था और सुगम बनेगी।
रीवा जिले के मनगवां में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र प्रजापति और जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला के बीच जमकर तू-तू, मै-मै हुई। स्वागत का श्रेय लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला बिगड़ता देख लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद विधायक के व्यवहार की निंदा हो रही है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने जन्मदिवस पर रीवा में सपत्नीक मंदिर पूजा-अर्चना, गौमाता सेवा और कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौमाता और जनता के आशीर्वाद से ही रीवा और विन्ध्य को विकास की शक्ति मिल रही है। जन्मदिवस पर पूरे जिले और विंध्य ने हर्षोल्लास से समारोह मनाया। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने भी उनका सम्मान किया।
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण डाकू के रूप में नजर आएंगे। कल्याण का फिल्मी करियर में पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दिश में चल रहा है। वजह, पहले की सरकार ने टिकट कीमतों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन पवन कल्याण ने अपनी नई फिल्म 'हरी हरा वीरा मल्लू' के जरिए सब कुछ बदलने की बात कही थी,






















