केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर चुका है। बोर्ड 30 अप्रैल या उससे पहले कभी भी परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं का परिणाम पहले ही 15 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर चुका है। बोर्ड 30 अप्रैल या उससे पहले कभी भी परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं का परिणाम पहले ही 15 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी। अब 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने भविष्य के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस साल सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया है। ताजा हलचल बताती है कि डिजिटल मूल्यांकन का काम पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अब केवल डेटा वैलिडेशन और फाइनल चेक का काम चल रहा है। यही वजह है कि इस बार नतीजे पिछले सालों के मुकाबले जल्दी आने की उम्मीद है।
वेबसाइट क्रैश हो तो न लें टेंशन
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) धीमी हो जाती है। ऐसे में छात्र इन वैकल्पिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
UMANG ऐप: अपने मोबाइल पर उमंग ऐप डाउनलोड कर सीधे रिजल्ट देख पाएंगे। IVRS सेवा: छात्र 24300699 (एरिया कोड के साथ) डायल करके अपनी मार्कशीट का विवरण सुन सकेंगे। DigiLocker: डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए छात्र डिजिलॉकर का उपयोग करें। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र सीयूईटी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान दें। यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह बोर्ड द्वारा दी जाने वाली पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकेगा, जिसकी तारीखें जल्द घोषित होंगी।
प्रोविजनल मार्कशीट का महत्व
आनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी, लेकिन यह कॉलेज दाखिले और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने के काम आएगी। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और हर विषय के अंक और ग्रेड स्पष्ट रूप से अंकित होंगे। विसंगति होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
यह भी पढ़िए...
सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य
सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा सहायक फोरमैन ग्रेड-सी भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले पर नोटिस जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों ने पूरी परीक्षा निरस्त करने को अनुचित बताया है।
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत 325 संस्थानों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा। हालांकि, आईआईटी दिल्ली समेत देश के शीर्ष 6 संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है।
नीट पीजी दाखिला प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित 12 सदस्यीय समिति ने पर्सेंटाइल की जगह रैंक आधारित मेरिट व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट की मुख्य बातें और प्रस्तावित बदलाव।
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा ( टीईटी) 2026 का खाका तैयार कर लिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 दिसंबर के बाद आयोजित होने वाली इस परीक्षा की संभावित तिथियां 13 या 20 दिसंबर तय की गई हैं, जिसके विस्तृत दिशा-निर्देश अगले दो-तीन दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।