×

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।

By: Arvind Mishra

Mar 28, 202612:41 PM

view2

view0

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।

  • बस में सवा थे 60 यात्री, 10 घायल पहुंचे अस्पताल
  • रफ्तार और खतरनाक सड़क हादसे का मुख्य कारण

अनुगुल। स्टार समाचार वेब

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई। दरअसल, बरहमपुर से हरिशंकर जा रही इस बस में 60 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चालक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति साहू और बस चालक प्रबीन साहू के रूप में हुई है।

10 यात्रियों की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए यात्रियों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य 45 घायलों का इलाज दासपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दासपल्ला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

रफ्तार बनी यात्रियों की काल

जांच में तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र की खतरनाक सड़क को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़िए....

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

COMMENTS (0)

RELATED POST

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा।

Loading...

Mar 28, 20262:06 PM

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।

Loading...

Mar 28, 202612:41 PM

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

उत्तरप्रदेश के आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

Loading...

Mar 28, 202610:06 AM

नेपाल: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

नेपाल: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 2025 में हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं की मौत की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया है।

Loading...

Mar 28, 20269:52 AM

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

भारत आज अर्थ आवर के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक सभी प्रमुख स्मारक अंधेरे में रहेंगे। जानिए इस महाभियान के बारे में

Loading...

Mar 27, 20266:52 PM