अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से व्यापारिक बातचीत करेंगे। इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी को उजागर करेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से व्यापारिक बातचीत करेंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से व्यापारिक बातचीत करेंगे। इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी को उजागर करेगी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ दोहरा रुख अपना रखा है। एक तरफ उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है, तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच ट्रेड टॉक शुरू करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं, ट्रंप के बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया है। कुछ घंटों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होने का एलान किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने भी ट्रेड डील को हरी झंडी दिखा दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-भारत और अमेरिका करीबी दोस्त होने के साथ-साथ प्राकृतिक साझेदार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस व्यापार वार्ता से भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक हूं। हम साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने पर काम करेंगे।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेड डील पर फिर से बात शुरू होने की घोषणा की थी। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने व्यापार में आने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए ट्रेड डील पर फिर से बातचीत शुरू कर दी है। मैं आने वाले कुछ हफ्तों में अपने करीबी दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के बारे में विचार कर रहा हूं। मुझे लगता है दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में कोई मुश्किल नहीं आएगी।
अमेरिका ने वर्तमान में भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा रखा है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो गया था। ट्रंप का कहना है कि भारत, रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है और इन्हीं पैसों से रूस ने यूक्रेन युद्ध जारी रखा है, जिसमें कई लोग मारे जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।