
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर उत्साह है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद देश की जनता को संबोधित करेंगे। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। दरअसल, इस बार की थीम नया भारत है। पीएम अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। यहां सबसे खास बात यह है कि इस साल पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर हिस्सा लेंगे। साथ ही आमंत्रण कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी है, जो नए भारत के उदय को दर्शाता है।
मोदी ने किस साल और कितने मिनट दिया भाषण
1. 15 अग्सत 2024: 98 मिनट का भाषण
2. 15 अग्सत 2023: 90 मिनट का भाषण
3. 15 अग्सत 2022: 83 मिनट का भाषण
4. 15 अग्सत 2021: 88 मिनट का भाषण
5. 15 अग्सत 2020: 90 मिनट का भाषण
6. 15 अग्सत 2019: 92 मिनट का भाषण
7. 15 अग्सत 2018: 83 मिनट का भाषण
8. 15 अग्सत 2017: 56 मिनट का भाषण
9. 15 अग्सत 2016: 96 मिनट का भाषण
10. 15 अग्सत 2015: 88 मिनट का भाषण
11. 15 अग्सत 2014: 65 मिनट का भाषण
किस ने कितनी बार फहराया तिरंगा
लाल किला पर सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। पंडित नेहरू ने 1947 से लेकर 1964 तक कुल 17 बार लाल किला पर तिरंगा फहराया था। पंडित नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा गांधी ने लाल किले पर 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पर तिरंगा फहराने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
गार्ड आफ आनर की कमान संभालेंगे सेखों
गार्ड आफ आनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में थलसेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायुसेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान एडिशनल डीसीपी रोहित राजबीर सिंह संभालेंगे।
21 तोपों की सलामी देंगे
1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी।
128 जवान देंगे सलामी
राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे, कुल 128 जवान प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे। विंग कमांडर तरुण डागर इस इंटर सर्विस गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान संभालेंगे।
पहली बार 11 अग्निवीर शामिल
राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर वीवी शरवन संभालेंगे। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल संभालेंगे। जूनियर वारंट आफिसर एम डेका बैंड का संचालन करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की थीम...
इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। ज्ञानपथ पर व्यू कटर पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो होगा। फूलों की सजावट भी ऑपरेशन पर आधारित होगी। निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो भी छपा है। फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के बाद, प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भाषण के समापन पर, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट और मेरा भारत स्वयंसेवक राष्ट्रगान गाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-किसान योजना को 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद मिलती है। जानिए पूरी विस्तार से जानकारी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे 2020 में IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ सकते हैं. 2020 गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला दौरा होगा. जानिए इससे जुड़े कूटनीतिक मायने.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने उस दानपेटी में सांकेतिक रूप से चंदा भी डाला। प्रदर्शन में शामिल कुछ सांसदों ने पप्पू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
बांग्लादेश की मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि घर लौटने जैसा है। उन्होंने कहा-मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं।
देश के स्कूली छात्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर एक चिंताजनक खुलासा हुआ है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की फंडिंग से किए गए और प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, देश में हर 5 में से 1 से अधिक (लगभग 20 फीसदी) स्कूली छात्र भविष्य में नशे की लत के जोखिम में हैं।
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पटना एसटीएफ के सहयोग से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
मुंबई के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुट गए हैं।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानिए पूरी रिपोर्ट और टेस्टिंग प्रक्रिया।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला/कमल मौला परिसर मामले में अहम आदेश दिया है। अदालत ने मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज के लिए खसरा नंबर 596 पर व्यवस्था करने को कहा है।