हरीश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सदन पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को वैधता देने का मंच नहीं बन सकता है। भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान को घेरा है। इस दौरान उन्होंने आपरेशन सिंदूर पर झूठ फैलाने से लेकर जम्मू कश्मीर, आतंकवाद समेत 27वें संशोधन पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा-हमारे देश (भारत) और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना पाक का एकमात्र एजेंडा है। पाकिस्तान पहले ही आपरेशन सिंदूर पर झूठे दावे कर चुका है। हरीश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सदन पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को वैधता देने का मंच नहीं बन सकता है। भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा।
आपरेशन सिंदूर पर झूठ का पर्दाफाश
हरीश ने कहा- 9 मई 2025 तक पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले करने की धमकी दे रहा था, लेकिन 10 मई को अचानक पाक सेना ने भारतीय सेना से संपर्क किया और सीजफायर करने की गुजारिश की। आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए थे। टूटे हुए रनवे और जले हैंगर्स की तस्वीरें भी सार्वजनिक की गईं थीं।
हरीश ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
हरीश ने चेतावनी देते हुए कहा-पाकिस्तान के प्रतिनिधि सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि जब तक उनके देश में आतंकवाद है, तब तक कुछ भी सामान्य नहीं हो सकता है। पाकिस्तान आतंकवाद को हथियार बनाकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता रहा है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
27वें संशोधन पर सवाल
भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के 27वें संशोधन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- पाकिस्तान को फिर से आत्मनिरीक्षण करने की सख्त जरूरत है। इसकी शुरुआत 27वें संशोधन से हो सकती है, जिसके जरिए सेना को तख्तापलट करने और कुछ चुनिंदा नुमाइंदों को आजीवन सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ कर दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका! पार्टी अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से इस्तीफा दिया। जानें क्या है ममता बनर्जी के लिए यह संकट और इस्तीफे की मुख्य वजह।
सद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा। जानिए सत्र की तारीखें, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान और बजट सत्र 2026 में पारित विधेयकों की पूरी सूची।
आगरा के सिकंदरा में एक महिला ने पति सुरेंद्र की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाकर फर्श बनवा दिया। हत्या के लिए 'दृश्यम' और 'क्राइम पेट्रोल' से ली थी प्रेरणा। जानिए क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा।
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म को पुख्ता सिस्टम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में अत्याधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। जानें पीएम के भाषण की मुख्य बातें।
इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़ी सामग्री के विज्ञापन सामने आने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और सरकार का रुख।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अपनी पहली न्यूजीलैंड यात्रा पर जाएंगे। जानिए कैसे भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दोनों देशों के व्यापार, अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को नई दिशा देगा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। SIT जांच जारी, विनय कटियार के गंभीर आरोप और बुलडोजर एक्शन की तैयारी।
गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 8 आतंकवादियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी जानकारी और गिरफ्तार आतंकियों के नाम।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 12181/12182 दयोदय एक्सप्रेस का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। जानिए क्या है नई समय-सारणी और कैसे चेक करें स्टेटस।