पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।

कराची में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान
बिजली-पानी की किल्लत पर लोगों का प्रदर्शन
ईंधन आपूर्ति में कमी बिजली संकट का कारण
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बार-बार ठप हो जा रही है। जिससे कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है। बिजली कटौती और पानी आपूर्ती बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने कराची में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कई घंटे तक सड़कें जाम रखी। जिससे पूरा शहर घंटों ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया और हजारों लोग जाम में फंस गए। इस दौरान एक महिला अपनी मरीज मां को लेकर अस्पताल में जा रही थी। लेकिन जाम के कारण एंबुलेंस करीब 2 घंटे तक जाम में फंसी रही।
पानी की सप्लाई प्रभावित
कराची के लोगों ने बताया कि उन्हें रोज 12 घंटे या उससे ज्यादा बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार कटौती की जानकारी भी नहीं दी जाती। कई बार बिजली कटौती के कारण पंपिंग स्टेशन बंद रहते हैं। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
बिजली कंपनी और लोग में झड़प
बिजली की समस्या से जूझ रहे कराची के कारोबारी और बिजली कंपनी के कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। व्यपारियों का कहना है कि बिजली की सप्लाई न होने से कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, बिजली कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि लोग बिजली चोरी कर रहे हैं और बिल भी नहीं भर रहे हैं। अरबों बिल बकाया है।
तेज बारिश से कई जगह बिजली गुल
पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी शनिवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसके कारण कई सड़कें और अंडरपास पानी में डूब गए। इस दौरान कई जगह बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई।
इस लिए पाकिस्ता में बिजली कटौती
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई बिजली संयंत्र गैस और रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस से चलते हैं। चूंकि पाकिस्तान में इन दिनों ईंधन सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान में बिजली कंपनियां उतनी बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं, जितनी खपत है। जिसके चलते बिजली प्रभावित हो रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने वैश्विक शांति पर जोर दिया। एस जयशंकर ने बताया कि ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा और अनाज निर्यात के लिए भारत रूस-यूक्रेन के संपर्क में है।
विज्ञान अब यादों को बदलने और मिटाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानिए कैसे बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोध और ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से भविष्य में ट्रॉमा और मानसिक बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है।
जानें चिकित्सा क्षेत्र के 2026 के नोबेल पुरस्कार के बारे में। कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को यह सम्मान 'ऑप्टोजेनेटिक्स' और 'लाइट-गेटेड आयन चैनलों' की खोज के लिए मिला है।