हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना बिजली वृत्त में अक्टूबर के राजस्व वसूली लक्ष्य का करीब 31 प्रतिशत ही हासिल हुआ। छह संभागों को 106.79 करोड़ रुपये जुटाने थे, लेकिन वसूली 33.15 करोड़ पर अटकी। रामपुर बाघेलान सबसे पीछे रहा।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।






















