अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 6469 को रात ओमाहा, नेब्रास्का में सिर्फ 18 मिनट बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पायलटों का केबिन क्रू से संपर्क टूट गया था और कॉकपिट के दरवाजे पर किसी के दस्तक देने की आवाज ने स्थिति को और रहस्यमय बना दिया। यह घटना यात्रियों के लिए डरावनी थी।

अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 6469 को रात ओमाहा, नेब्रास्का में सिर्फ 18 मिनट बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एक बार फिर विमान संचार प्रणालियों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और विमान सुरक्षित उतर गया। दरअसल, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 6469 को रात ओमाहा, नेब्रास्का में सिर्फ 18 मिनट बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पायलटों का केबिन क्रू से संपर्क टूट गया था और कॉकपिट के दरवाजे पर किसी के दस्तक देने की आवाज ने स्थिति को और रहस्यमय बना दिया। यह घटना यात्रियों के लिए डरावनी थी। विमान स्काईवेस्ट एयरलाइंस की ओर से संचालित एम्ब्रेयर ईआरजे 175 रीजनल जेट था। ये विमान ओमाहा के एप्पली एयरफील्ड से शाम 6:41 बजे लॉस एंजिल्स के लिए उड़ा था। लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद, पायलटों ने केबिन क्रू से संपर्क खो दिया, जिसके बाद उन्होंने आपात स्थिति घोषित कर दी और विमान को वापस ओमाहा लौटाना पड़ा।
जांच में पता चला कि विमान के इंटरफोन सिस्टम में खराबी थी। इसके कारण पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट्स के बीच कम्यूनिकेशन नहीं हो पा रहा था। इस वजह से फ्लाइट अटेंडेंट्स ने कॉकपिट का दरवाजा खटखटाया ताकि पायलटों का ध्यान आकर्षित कर सकें।
एक यात्री ने बताया कि उनकी पत्नी ने फ्लाइट अटेंडेंट को कॉकपिट का दरवाजा पीटते हुए देखा। इससे उन्हें कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। विमान सुरक्षित रूप से रात 7:45 बजे ओमाहा में उतर गया। लैंडिंग के बाद विमान को टर्मिनल से दूर खड़ा किया गया, जहां दो फायर ट्रक पहले से मौजूद थे। यात्रियों को तब तक कोई जानकारी नहीं दी गई, जब तक पुलिस विमान में नहीं चढ़ी।
यात्रियों में से एक ने बताया कि उन्हें स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। लैंडिंग के बाद पुलिस की मौजूदगी ने उन्हें और चिंतित कर दिया। स्काईवेस्ट एयरलाइंस ने इस घटना पर टिप्पणी के लिए संपर्क करने को कहा, लेकिन कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पुष्टि की कि यह घटना इंटरफोन सिस्टम की खराबी के कारण हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।