केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए सरकार का बड़ा फैसला
एससीएल दास बने वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली। स्टार ममाचार वेब
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है। उधर, प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व एमएसएमई सचिव एससीएल दास को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने त्योहारों के दौरान चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। अब मिलें अक्टूबर 2026 में उत्पादित चीनी को अक्टूबर और नवंबर, दोनों महीनों में बेच सकेंगी। यह बिक्री उनके नियमित मासिक कोटे के अतिरिक्त होगी।
आपूर्ति बढ़ाने में मिलेगी मदद
खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों को जारी निर्देश में कहा कि अक्टूबर में उत्पादित चीनी को अक्टूबर और नवंबर में बेचने की अनुमति दी जाती है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य त्योहारों के मौसम में बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखना है। नियमित मासिक कोटे के अतिरिक्त बिक्री की छूट मिलने से दोनों महीनों में चीनी की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।
जीडीपी ग्रोथ बढ़ने का अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.1 से 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। निजी निवेश में लगातार सुधार से मांग को अतिरिक्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। डेलॉयट इंडिया नेअपने आर्थिक अनुमान में यह बात कही। हालांकि, रिपोर्ट में भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव और व्यापार में बाधाओं को आर्थिक विकास के लिए जोखिम बताया गया है।
अगले वित्त वर्ष में 6.6-7% वृद्धि का अनुमान
डेलॉयट के मुताबिक, भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2026-27 में 7.1 से 7.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027-28 में 6.6 से 7 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। निजी निवेश में लगातार सुधार से अर्थव्यवस्था को मांग का एक अतिरिक्त स्रोत मिलेगा।
एफएसआईबी के नए अध्यक्ष बने दास
केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में शीर्ष पदों पर नियुक्तियों की सिफारिश करने वाले वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व एमएसएमई सचिव एससीएल दास को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन साल का होगा। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के मौजूदा अध्यक्ष दास के साथ छह सदस्य भी काम करेंगे। इनमें भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु, आरबीआई के पूर्व निदेशक सतीश काशीनाथ मराठे और पूर्व कार्यकारी निदेशक रमनाथन सुब्रमणियन शामिल हैं। अन्य सदस्यों में एलआईसी के पूर्व प्रमुख सिद्धार्थ मोहंती, न्यू इंडिया एश्योरेंस की पूर्व सीएमडी नीरजा कपूर और आईआरडीएआई की पूर्व सदस्य टीएल अलामेलु शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर रिलायंस और मस्क में छिड़ी जंग की पूरी कहानी पढ़ें। जानिए स्पेक्ट्रम आवंटन, कीमतों और सुरक्षा नियमों से जुड़े विवाद की हर जानकारी।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह बाजार खुलने पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया, जबकि निफ्टी 23,000 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया।
केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है। नई दरों के तहत पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स को 5 गुना बढ़ा दिया गया है, जबकि डीजल के निर्यात पर भारी राहत देते हुए टैक्स में बड़ी कटौती की गई है। संशोधित दरें 16 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।
भारत सरकार और दूरसंचार विभाग (DoT) ने स्पैम और फ्रॉड कॉल्स रोकने के लिए 1 नवंबर 2026 से 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस अनिवार्य कर दी है। जानिए इसके नियम, फीचर्स और प्राइवेसी से जुड़ी पूरी जानकारी।
16 अक्टूबर को इंटरनेशनल और घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। जानिए एमसीएक्स, कॉमेक्स और देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने तथा चांदी के ताजा रेट।
15 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। COMEX और MCX पर तेजी के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और चेन्नई में 24K, 22K, 18K सोने और 1 किलो चांदी के ताज़ा भाव यहाँ देखें।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार शुुरुआत की। सुबह बाजार खुलने के साथ ही प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उम्मीद से बढ़कर उछाल दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख कंपनियों में टीसीएस के शेयरों में भी वृद्धि दर्ज की गई।
आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया। पिछले सत्र में बढ़त के बाद आज बाजार लाभ और हानि के बीच झूलता रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेश की लगातार निकासी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। निवेशक कंपनियों की तिमाही आय का भी आकलन कर रहे थे।
14 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, सितंबर का ट्रेंड, विशेषज्ञों की राय और सोना खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह