प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के आकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा- भारत के लोग सुनते आए थे 20 साल के बाद लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है।

न्यूजीलैंड ने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग अधिकार दिया
कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में बात करें तो ये कोलेब का जमाना
मोदी बोले- न्यूजीलैंड टीम में रचिन रवींद्र को भी मौका मिलता
बोले- दमा दम मस्त कलंदर गाने पर डांस काफी वायरल हुआ
आकलैंड। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के आकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा- भारत के लोग सुनते आए थे 20 साल के बाद लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए, आप सभी लोगों के लिए, 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। पीएम के रूप में मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है, लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में तीन चीजें दीं , जो मैं भारत लेकर गया। एक- ये मफलर, एक कैप और एक सेट दस्ताना। ठंड का मौसम था, और उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। ये मफलर 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।
वैल्यूज भी हैं और एक कमिटमेंट भी
भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रिश्ते की बुनियाद बहुत गहरी है। भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी हैं और एक कमिटमेंट भी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंध दोस्ती, साझा मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।
पूर्व के अधूरे अच्छे काम पूरे कर रहा हूं
न्यूजीलैंड की संस्कृति का एक सुंदर शब्द इस रिश्ते के सार को दशार्ता है-वाका। सदियों से, यह शब्द लोगों को एक साथ लाने का प्रतीक रहा है। वाका केवल एक नाव नहीं है। यह एक साझा यात्रा का प्रतीक है। आज, भारत-न्यूजीलैंड वाका एक नई यात्रा पर साथ निकलने के लिए तैयार है।आकलैंड में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से आयोजित गाला लंच में पीएम मोदी ने कहा- आज 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। मैं कहता हूं कि मेरे पूर्ववर्ती कई अच्छे काम मेरे लिए छोड़ गए थे और उन्हें पूरा करने का मौका मुझे मिल रहा है।
मोदी न्यूजीलैंड के एक सच्चे दोस्त
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी के शुरुआती जीवन का जिक्र करते हुए कहा, वह बेहद साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने पहुंचे हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है। वह हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं। न्यूजीलैंड के एक सच्चे दोस्त हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए लगभग 2 लाख बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, H-1B वर्क वीजा पर $103,265 की भारी फीस का प्रस्ताव रखा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत वाले सामान की बाढ़ लाने के आरोप के बाद उठाया जा रहा है। प्रस्तावित शुल्क 7.5 फीसदी हो सकता है।
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।