भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, आतंकवाद विरोध, यूक्रेन शांति प्रयास, ऊर्जा सप्लाई और 30 दिन के ई-टूरिस्ट वीजा पर बड़े ऐलान किए। जानिए बैठक की पूरी रिपोर्ट।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद दो दिवसीय भारत दौरा आज यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। पुतिन 5 दिसंबर तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्विस राज्य सचिव हेलेन आर्टिडा से मुलाकात की और भारत-EFTA TEPA के तहत R&D सहयोग तथा हेल्थकेयर सेक्टर में स्विस फार्मा कंपनियों के निवेश पर विस्तृत चर्चा की।
मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी।
सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भगोड़े अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। हरियाणा में वसूली, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार लखविंदर को इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसियों की मदद से पकड़ा गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और कार्यों का कोई अनुमान नहीं लगा सकता। ट्रंप मौसम की तरह अपने रंग दिखा रहे हैं। कभी भारत पर टैरिफ लगाते हैं तो कभी उसे अपना सबसे जिगरी दोस्त बताते हैं। अब जी7 देशों से भारत और चीन पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने को कहा है।
समरस समाज के निर्माण की इस पहल में सरकार के साथ समाज को भी सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। राज्यपाल ने आह्वान किया कि पीएम जनमन आवास योजना के आवासों को और अधिक बेहतर बनाने के लिये समाज के समृद्ध वर्ग का सहयोग प्राप्त किया जाना चाहिए।
प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरीं। बंद से रेल और आपात सेवाओं को मुक्त रखा गया था। दरअसल, पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में एनडीए का गुरुवार को बिहार बंद रहा।
कभी टूटी हुई उम्मीदों के सहारे जी रही केन्द्रीय जेल भोपाल की महिलाएं अब सपनों को नया आकार दे रही हैं। केंद्रीय जेल के महिला वार्ड में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जब इन महिला बंदियों ने रंगों और शब्दों के जरिये अपनी जिंदगी को कागज पर उकेरा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें गर्व से नम हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकु-अग्येमांग से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और घाना के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जानें इस ऐतिहासिक मुलाकात के मुख्य बिंदु






















