देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचाई है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में देशभर में 11 लोगों की मौत हुई है।


देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचाई है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में देशभर में 11 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान झारखंड में हुआ है, जहां पांच लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, कई जगह बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, घर गिरे, सड़कें बंद हुईं और लोग घायल हुए। दरअसल, यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। खेत पानी में डूब गए। वहीं मध्यप्रदेश में भी एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। भोपाल, शिवपुरी, डिंडोरी, शाजापुर समेत 20 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है।
राजस्थान में भारी बरसात का दौर जारी है। कोटा-बूंदी में रेड अलर्ट है। कोटा के सुल्तानुपर शनिवार देर रात मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। कोटा सहित हाड़ौती के अन्य जिलों में बाढ़ के हालात है। कई इलाकों में सेना को रेस्क्यू में लगाया गया है। इसी बीच मौसम विभाग देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजस्थान में रेड, उत्तराखंड-मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में आॅरेंज और मप्र-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। खरसावां में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, चतरा जिले में नदी में बहन से पति की मौत हो गई और पत्नी लापता है। इसके अलावा, पत्थलगड़ा प्रखंड में बारिश से जुड़े हादसे में एक और मौत हुई।
छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर ,जशपुर, रायगढ़ समेत उत्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
बिहार के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। नालंदा में लोकायन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।