मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए करीब 30 से 35 लाख विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी बाध्यताओं के कारण डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकीं अंकसूची, डिग्री और क्रेडिट अब उपलब्ध कराए जाएंगे।

संस्थानों को 31 जनवरी 2027 तक रिकॉर्ड अपलोड करने के निर्देश
दस्तावेज सत्यापन के लिए बार-बार विवि के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए करीब 30 से 35 लाख विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी बाध्यताओं के कारण डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकीं अंकसूची, डिग्री और क्रेडिट अब उपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने से स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के विद्यार्थियों को अपने महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप में प्राप्त करने में आसानी होगी। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को लंबित रिकॉर्ड जल्द अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश में सुविधा शुरू
उक्त निर्णय का सीधा लाभ प्रदेश के 19 विश्वविद्यालयों, निजी विवि विनियामक आयोग और स्वशासी महाविद्यालयों से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। मध्य प्रदेश में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। 31 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। संस्थानों द्वारा रिकॉर्ड अपलोड किए जाने के बाद विद्यार्थियों की अंकसूची व डिग्री अपार आईडी से लिंक होकर डिजीलॉकर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
सत्यापन और प्रवेश में आसानी
अब विद्यार्थियों को नौकरियों में आवेदन, उच्च शिक्षा में प्रवेश, क्रेडिट ट्रांसफर तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए बार-बार विवि के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 जनवरी के बाद समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार से शुक्रवार दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक वर्चुअल हेल्प सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। डिजीलॉकर या अपार आईडी में डेटा अपडेट नहीं होने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 1800-889-3511 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा आधिकारिक सपोर्ट पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
तकनीकी बाध्यता से अटका डेटा
केंद्र सरकार के जोनल कोआर्डिनेटर अभिनव शर्मा के अनुसार शैक्षणिक वर्ष की पाबंदी के कारण संस्थान नवंबर 2025 से परीक्षा वर्ष 2021 से 2024 का डेटा अपलोड नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद जून 2026 से परीक्षा वर्ष 2025 का डेटा अपलोड होना भी बंद हो गया था। संस्थानों के पास सारा रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट और डिग्री नहीं मिल पा रही थीं। साथ ही उन्हें एबीसी खाते में शैक्षणिक क्रेडिट जुड़वाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए करीब 30 से 35 लाख विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी बाध्यताओं के कारण डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकीं अंकसूची, डिग्री और क्रेडिट अब उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय के बाद MPPSC ने 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें जनवरी से अक्टूबर 2027 तक की सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें और महत्वपूर्ण नियम।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की विषयवार तारीखें जारी कर दी हैं। 14 से 21 दिसंबर के बीच CBT मोड में होने वाली परीक्षा की पूरी डेटशीट, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सिटी स्लिप और डाउनलोड प्रक्रिया यहाँ विस्तार से पढ़ें।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार कुल 2526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली ने 194वीं रैंक हासिल कर टॉप 200 में जगह बनाई। JNU ने भी टॉप 500 में वापसी की है। भारत के 13 संस्थान दुनिया के शीर्ष 500 में शामिल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह