मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

ट्रम्प की अचानक वापसी और सैन्य हलचल
अमेरिकी के विमान ब्रिटिश एयरबेस से रवाना
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने नागरिकों से बेहद सतर्क रहने और लगातार उड़ानों से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है। तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपना कैंप डेविड दौरा एक दिन पहले ही खत्म कर देर शाम व्हाइट हाउस लौट आए। हालांकि, व्हाइट हाउस ने उनकी अचानक वापसी की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है।
एयर डिफेंस एक्टिविटी सक्रिय
इसी दौरान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी बी-1बी लांसर बॉम्बर ने ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से फुल आफ्टरबर्नर के साथ मिडिल-ईस्ट की तरफ उड़ान भरी है। दूसरी ओर, ईरानी मीडिया ने उत्तर-पूर्वी सीरिया के अल-हसकाह के पास एयर डिफेंस एक्टिविटी सक्रिय होने की जानकारी दी है।
नौ देशों के लिए अमरीकी अलर्ट
अमेरिका ने संघर्ष तेजी से बढ़ने की आशंका जताते इराक, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, ईरान, कतर, लेबनान, कुवैत और जॉर्डन में रह रहे अपने नागरिकों को सावधान रहने को कहा है।
ईरान ने रखीं 7 शर्तें
ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई ने बातचीत में बताया कि कतर के जरिए अमेरिका के सामने जंग खत्म करने के लिए 7 शर्तें रखी गई हैं। ईरान अब ट्रम्प प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहा है।
ईरान की मुख्य मांगें
सभी मोर्चों पर तुरंत युद्ध रोका जाए। विदेशों में फ्रीज किए गए ईरानी फंड जारी किए जाएं। नौसैनिक नाकाबंदी को तुरंत खत्म किया जाए। रेजाई ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका इन शर्तों को स्वीकार नहीं करता है, तो ईरान जंग जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सऊदी अरब पर हूतियों का हमला
सऊदी अरब ने दावा किया है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले की कोशिश की, जिसे सऊदी सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। वहीं, हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने पुष्टि की कि उन्होंने रियाद और सऊदी तेल कंपनी अरामको की यानबू स्थित सुविधाओं पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तल्खी और बढ़ गई है।
जंग की कीमत आम जनता चुका रही
ईरान की 2023 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नर्गिस मोहम्मदी ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि जंग, आर्थिक संकट और सरकारी दमन की सबसे भारी कीमत आम नागरिक चुका रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में सरकारी नियंत्रण और आर्थिक दबाव काफी बढ़ा है, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। मोहम्मदी ने कहा कि तमाम पाबंदियों के बावजूद युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और विरोध दर्ज कराने से पीछे नहीं हट रही है।

मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह