भारत चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची सूची जारी करेगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि अब तक राज्यों में कितने फर्जी मतदाता थे और कितने नाम काटे गए हैं। हालांकि आयोग द्वारा राज्यों में किए जा रहे एसआईआर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता देशभर में विरोध कर रहे हैं।

मप्र की राजधानी भोपाल की मतदाता सूची से 4 लाख 7944 नाम हट सकते हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची सूची जारी करेगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि अब तक राज्यों में कितने फर्जी मतदाता थे और कितने नाम काटे गए हैं। हालांकि आयोग द्वारा राज्यों में किए जा रहे एसआईआर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता देशभर में विरोध कर रहे हैं। दरअसल, चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में आज उक्त तीनों राज्यों के अलावा केंद्र शासित राज्य अंडमान एवं निकोबार की भी मसौदा मतदाता सूची को जारी किया जाएगा।
भोपाल से हटेंगे 4 लाख 7944 नाम
इधर, दावा किया जा रहा है कि मप्र की राजधानी भोपाल की मतदाता सूची से 4 लाख 7944 नाम हट सकते हैं। एसआईआर में ये वोटर या तो अपने पत्ते पर नहीं मिले, या फिर और कहीं शिफ्ट हो गए। इनमें से 31 हजार से ज्यादा मतदाता मृत भी हो चुके हैं। मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विधानसभा में 61 हजार से ज्यादा वोटर शिफ्ट हुए हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में 5679 वोटर मृत मिले। हुजूर विधानसभा में भी मृत वोटर की संख्या 5 हजार से ज्यादा है।
सूचियों की प्रति करेंगे साझा
सभी सीईओ और डीईओ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को प्रस्तावित मतदाता सूचियों की प्रति साझा करेंगे। मसौदा सूची सीईओ और डीईओ की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। इसमें अनुपस्थित, पलायन करने वाले और मृतक मतदाताओं के बारे में भी पूरी जानकारी होगी।
आयोग ने दो बार डेडलाइन बढ़ाई
इससे पहले चुनाव आयोग दो बार मतदाता सूची की डेडलाइन बढ़ा चुका है। विगत 30 नवंबर को चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने का एलान किया था। इसके मुताबिक 11 दिसंबर तक पुनरीक्षण चलना था। इसके बाद फिर से डेडलाइन बढ़ाई गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।