अभिनेता सलमान खान के पिता की हालत अचानक से खराब हो गई है और जिसके चलते सलीम खान को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की इस खबर ने मनोरंजन जगत की टेंशन बढ़ा दी है।

अभिनेता सलमान खान के पिता की हालत अचानक से खराब हो गई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता सलमान खान के पिता की हालत अचानक से खराब हो गई है और जिसके चलते सलीम खान को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की इस खबर ने मनोरंजन जगत की टेंशन बढ़ा दी है। शोले और जंजीर जैसे कई आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए तमाम फैंस दुआ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार सुबह सलीम साहब की तबीयत बिगड़ी और इस कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
शुभचिंतक कर रहे कामना
खबर ये भी है कि सलमान खान ने अपने सारे शेड्यूल कैंसिल कर तुरंत पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, अभी इस मामले को लेकर खान फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सलीम खान की इस तरह से स्वास्थ्य का खराब होना फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। तमाम फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
सलीम ने इन फिल्मों की लिखी कहानी
बतौर स्क्रीनराइटर सलीम खान की कलम से हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्म की कहानी निकली। जावेद अख्तर संग मिलकर उन्होंने करीब दो दर्जन फिल्मों की स्क्रिप्ट को लिखा। उनकी पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- सीता और गीता, शोले, डॉन, दीवार, जंजीर, हाथे मेरे साथी और मिस्टर इंडिया शामिल है। इसके अलावा कई सफल फिल्मों की कहानी को सलीम खान ने लिखा।

ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह