जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। तारीखों की घोषणा के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति पद के संभावित नामों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। तारीखों की घोषणा के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति पद के संभावित नामों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति भाजपा से ही होगा। आगामी 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। वहीं मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक होगी। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इसकी फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की। जिसके बाद से सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया। दरअसल, देश में जल्द ही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में 1 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा के खेमें में भी कुछ नामों पर चर्चा तेज हो गई है। कयासों की इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम शामिल है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और जम्मू के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शीशाधारी चारी का नाम भी सामने आ रहा है। आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के वर्तमान डिप्टी चेयरमैन हरिवंश को भी उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। भाजपा ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगला उपराष्ट्रपति उन्हीं की पार्टी से होगा।

21 जुलाई को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के मद्देनजर अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 को खत्म होना था, मगर इससे पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने का दारोमदार सौंपा गया है।
मंगलवार को एनडीए ने सभी सांसदों की संसदीय बैठक बुलाई है। मुमकिन है कि इस दौरान पीएम मोदी सभी सांसदों को संबोधित करें। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदान करेंगे, जिसके बाद जीतने वाले उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा।
इधर, दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात करते हुए एक्स पर लिखा-आडवाणी जी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। प्रतिभा दीदी जिस समर्पण भाव से उनकी सेवा करती हैं, वह अतुल्य है। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने ज्यादा तो नहीं लिखा। मगर, तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिष्य और गुरु की यह जोड़ी है, करीब एक साल बाद एक बार फिर साथ में दिखी है। जब शिवराज सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे। उसके बाद तब उन्होंने 10 जून 2024 को आडवानी से मुलाकात की थी। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने राजनीतिक गुरु से मिलना संयोग नहीं है। मुलकात में संगठन स्तर पर बदलाव और आने वाले भविष्य पर संभवत: चर्चाएं हुईं हों।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।