अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा है।

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ लखनऊवासी उनके स्वागत को आतुर दिखे। उनके मोहल्ले त्रिवेणी नगर में जश्न का माहौल रहा। लखनऊ शहर में चारों ओर शुभांशु- नेशनल हीरो के पोस्टर लगाए गए हैं। शुभांशु शुक्ला अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुबह लखनऊ पहुंचे। फूल-मालाओं के साथ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बैंड की धुनें गूंज रही थीं, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते शुभांशु को अपने घर जाने की अनुमति नहीं दी गई है, जिसके चलते उनका ये दौरा विशेष रूप से आयोजित विक्ट्री परेड तक ही सीमित रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा है। जब से वह अंतरिक्ष से धरती पर लौटे हैं, लखनऊ के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह क्षण आ ही गया। हम शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी और प्रेम से स्वागत करते हैं।
शुभांशु आज लखनऊ में आयोजित होने वाली विक्ट्री परेड में हिस्सा लेंगे। इस परेड में वह एक विशेष कार में सवार होंगे, जबकि उनके परिवार के लिए एक अलग ओपन जीप की व्यवस्था की गई है। परेड की सुरक्षा के लिए पुलिस का काफिला भी मौजूद रहेगा और पुलिस की गाड़ियां इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगी। इस परेड में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे जो एस्ट्रोनॉट बने हैं।
वहीं, विक्ट्री परेड में हिस्सा लेने से पहले शुभांशु ने एक खास बातचीत के दौरान कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। ये आयोजन शुभांशु की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
सम्मान समारोह के बाद शुभांशु दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वह मीडिया से मुखातिब होंगे। इसके बाद शुभांशु लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं।
लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला आईएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने और उन्होंने मिशन के अनुभव को बहुत उत्साहजनक बताया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।