हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह

नमस्कार
स्टार सुबह .. खबरों के सफरनामे में बात इजरायल में ट्रंप की.. अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार की.. लालू परिवार को लग झटके की.. मप्र में दिल्ली बिल्डकॉन के यहां छापे की और भोपाल के पास धंसी सड़क की।
इजरायल. गाजा युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायली संसद पहुंचे। स्पीकर ने अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन की घोषणा की। नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने वाले प्रस्ताव की सराहना करते हुए ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित किया। विस्तार से पढ़िए...
स्टॉकहोम. इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन जाने-माने अर्थशास्त्रियों – जोएल मोकिर (अमेरिका), पीटर हॉविट (अमेरिका) और फिलिप एगियॉन (यूनाइटेड किंगडम) को दिया गया है। नोबेल समिति ने इन विद्वानों को यह सम्मान इनोवेशन (नवाचार) के माध्यम से आर्थिक विकास की राह खोलने के उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैसे तकनीक की तेज़ रफ्तार और उसके बदलाव हम सभी को प्रभावित करते हैं। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली. IRCTC की नई सुविधा: कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि अब बिना शुल्क बदलें | जनवरी 2026 से होगी लागू Meta Description: इंडियन रेलवे (Indian Railway) IRCTC के माध्यम से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 'Reschedule Ticket' विकल्प से यात्रा की तारीख बदल सकेंगे। जानें यह सुविधा कैसे काम करेगी और कब से मिलेगी। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लागा है। दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। बेंगलुरु सेंट्रल समेत कई विधानसभाओं में वोट चोरी का दावा किया गया था, जिसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच, आईआरसीटीसी घोटाला केस में अदालत ने लालू यादव पर आरोप तय किए। लालू के अलावा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप तय किए गए। अदालत का यह निर्णय चुनाव पर बड़ा असर डालेगा। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन) की एक महत्वपूर्ण सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया है। यह सड़क इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला और सागर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ती है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. आयकर विभाग की एक टीम ने दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) और उसके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के अमृतसर से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की एक विशेष टीम भोपाल में कंपनी के दो ठिकानों पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जाँच कर रही है। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते...
जैसा परिणाम चाहिए, वैसा परिश्रम करो

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.