आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।

मिडकैप निफ्टी सूचकांक 0.55 फीसदी के नुकसान में रहा
प्री-ओपन सत्र में भी बाजार का रुख दबाव वाला ही था
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 41.15 अंक की गिरावट लेकर 25,186.80 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी लौटती नहीं दिखी, बल्कि गिरावट गहरा गई। सेंसेक्स 175.13 अंक नीचे 81,856.68 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 69.30 अंक का घाटा उठाकर 25,158.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में 0.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, मिडकैप निफ्टी सूचकांक 0.55 फीसदी के नुकसान में था। निफ्टी नेक्स्ट50 भी 0.13 फीसदी के घाटे में रहा।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 4,984 | -62 | -1.66% |
| निक्केई (जापान) | 59,141 | +117 | +0.20% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 22,824 | -471 | -1.91% |
अमेरिकी बाजार में रही गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50,198 | -561 | -1.11% |
| नैस्डैक | 24,430 | +102 | +0.42% |
| S&P 500 | 7,324 | -17 | -0.23% |
रियल्टी जैसे कुछ क्षेत्र हरे निशान पर खुले
बैंक, आटो, एफएमसीजी और रियल्टी जैसे कुछ ही क्षेत्र हरे निशान में थे। बाकी सभी क्षेत्र शुरुआती सत्र में नुकसान में कारोबार कर रहे थे। कुल 2,512 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,002 शेयर तेजी में थे। जबकि 1,330 शेयर नुकसान में गिरे हुए थे और 180 शेयरों के भाव स्थिर थे।
बाजार खुलने से पहले मिले झटके के संकेत
भारतीय बाजार में गुरुवार को दबाव में शुरुआत होने के संकेत पहले ही मिल रहे थे। बाजार खुलने से पहले गुजरात के गिफ्ट सिटी में गिफ्ट निफ्टी नीचे गिरा हुआ था। यह सुबह के सत्र में 73.50 अंक की गिरावट लेकर 25,148.50 अंक पर दिख रहा था। गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान भारतीय बाजार में नुकसान की शुरुआत का संकेत दे रहा था। प्री-ओपन सत्र में भी बाजार का रुख दबाव वाला ही बना हुआ था। प्री-ओपन सत्र में सेंसेक्स मामूली 42 अंक ऊपर और निफ्टी करीब 41 अंक नीचे खुलने के संकेत दे रहा था।
महानदी कोलफील्ड्स का IPO आज से ओपन
महानदी कोलफील्ड्स का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपए तय किया गया है। इसमें मिनिमम 14,960 रुपए निवेश करने होंगे। इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है।

आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।
देश के साथ मध्यप्रदेश में भी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दाल, तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के साथ-साथ पैकेट में दूध वितरित करने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों ने एक के बाद एक दाम बढ़ाए हैं।
सोने और चांदी के दामों में लगातार छठे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना और चांदी के नए भाव क्या हैं, इसके गिरने के कारण और शहरों में कीमत के अंतर की पूरी जानकारी पढ़ें।
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है।
साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।
भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा। निफ्टी भी 25,250 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। एशियन पेंट और एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में दो फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह