कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लागा है। दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। बेंगलुरु सेंट्रल समेत कई विधानसभाओं में वोट चोरी का दावा किया गया था, जिसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

राहुल गांधी को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लागा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लागा है। दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। बेंगलुरु सेंट्रल समेत कई विधानसभाओं में वोट चोरी का दावा किया गया था, जिसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, अदालत ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हमने याचिकाकर्ता के वकील की बात सुनीं। यह याचिका जनहित में दायर की गई है, लेकिन हम ऐसी किसी भी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे। याचिकाकर्ता यह मामला चुनाव आयोग के समक्ष उठा सकते हैं।
आयोग ने नहीं की कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए वकील रोहित पांडे ने कहा, चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन मामले पर कोई कदम नहीं उठाया गया। मगर, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से साफ इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिक में रिटायर्ड जस्टिस की अगवाई में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाने की मांग की गई थी, जो इस पूरे मामले की जांच करती।
आयोग के पास जाएं
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह मामला चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए चुनाव आयोग के सामने यह मुद्दा उठाना चाहिए।
राहुल गांधी ने लगाया था आरोप
गौरतलब है कि सात अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कर्नाटक चुनाव में धांधली का दावा किया था। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी करने का भी आरोप लगाया था। राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 7 दिन के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था। चुनाव आयुक्त का कहना था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें खुद अपने आरोपों को निराधार मानना होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल। जानें लोकसभा में अब क्या है समीकरण और उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया।
भारत और UAE के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है।
लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग। पहली मंजिल से कूदने से कई छात्र घायल। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी।
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने 2026 के लिए आज अपना पहला विकास-उन्मुख बजट पेश किया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 5,000 रुपए की वृद्धि की गई है।
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत और 64 घायल। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जाँच के लिए समिति गठित की।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 6 दिनों की जाँच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी। 150 संदिग्धों में से 25 पर कार्रवाई तय। चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज। अब तक 2 करोड़ की रिकवरी।
भारतीय नौसेना में तीन स्वदेशी युद्धपोतों INS दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को शामिल किया गया। जानें इनकी मारक क्षमता, तकनीकी खूबियां और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इनका महत्व।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।