आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुरुष और चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 102 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए हैं।

स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज
सतना। स्टार समाचार वेब
आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुरुष और चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 102 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए हैं। उन्होंने मुंबई के बदलापुर स्थित आश्रम में देह त्यागी। उनके महाप्रयाण की सूचना मिलते ही चित्रकूट, सतना सहित देशभर में फैले उनके लाखों अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
धारकुंडी आश्रम के संत संजय महाराज ने बताया कि स्वामी जी की पार्थिव देह को ससम्मान मुंबई से धारकुंडी लाया जा रहा है। रविवार को भक्त और श्रद्धालु स्वामी जी के अंतिम दर्शन करेंगे। वहीं, सोमवार को पूर्ण विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के साथ उन्हें समाधि दी जाएगी। उनके विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालु दीप जलाकर और अखंड भजन-कीर्तन कर भावांजलि अर्पित कर रहे हैं।
धारकुंडी आश्रम की स्थापना
स्वामी जी का आध्यात्मिक सफर अत्यंत कठोर और प्रेरणादायी रहा। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद जी के आशीर्वाद से उन्होंने 22 नवंबर 1956 को चित्रकूट के घने जंगलों वाले धारकुंडी क्षेत्र में आश्रम की नींव रखी थी। उस समय यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और बीहड़ था, जहाँ स्वामी जी ने वर्षों तक मौन और कठोर तपस्या की।
101वां जन्मोत्सव और अंतिम चित्रकूट आगमन
एक जनवरी 2025 को स्वामी जी का 101वां जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से वे तब बदलापुर में थे, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपने शिष्यों को आशीर्वचन दिए थे। लगभग चार महीने पहले ही महाराज जी अल्प प्रवास पर चित्रकूट आए थे। तब उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।
यह भी पढ़ेंं..
धारकुंडी आश्रम: जहाँ शेर ने संत के लिए छोड़ दी थी गुफा, जानें महाभारत काल से जुड़े इस स्थान का रहस्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह