×

टी20 सीरीज: स्पिनर्स का कमाल, चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया 

ऑस्ट्रेलिया को 119 रन पर समेटने में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। वाशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिए।

By: Prafull tiwari

Nov 06, 20256:01 PM

view5

view0

टी20 सीरीज: स्पिनर्स का कमाल, चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया 

क्वींसलैंड । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्वींसलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम के दिए 168 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।  ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान मिशेल मार्श 30 और मैट शॉर्ट 25 के अलावा सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। आखिरी पांच बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सके। 

ऑस्ट्रेलिया को 119 रन पर समेटने में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। वाशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। अभिषेक 21 गेंद पर 28 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। शुभमन गिल 39 गेंद पर 46 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

शिवम दुबे ने 22, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। एडम जांपा मंहगे रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन 4 ओवर में 45 रन लुटाए। जेवियर बार्टलेट और मार्क्स स्टॉयनिस को 1-1 विकेट मिले। पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हो गई है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और स्टीव वॉ समेत 14 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता। पाक सरकार से बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग।

Loading...

Feb 17, 20264:42 PM