दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर एक फोटो सामने आई है। प्राथमिक जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आई-20 कार में केवल उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस की जांच के अनुसार, यह कार दो बार बेची गई।

लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर एक फोटो सामने आई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर एक फोटो सामने आई है। प्राथमिक जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आई-20 कार में केवल उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस की जांच के अनुसार, यह कार दो बार बेची गई। अंतिम बार फरीदाबाद के रहने वाले किसी व्यक्ति से 10 दिन पहले उमर ने खरीदी थी। इस ब्लास्ट में फरीदाबाद और पुलवामा कनेक्शन की पुष्टि हो रही है। दरअसल, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुआ धमाका आतंकी हमला था। इस हमले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार कार में विस्फोटक लगाया गया था और धमाका किया गया। एजेंसियों के अनुसार ये आत्मघाती हमला था। अब तक की जांच में सामने आया है कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। पुलिस घटनास्थल से बरामद कार में मिले शव का डीएनए टेस्ट करवाएगी। इधर, दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मोदी ने भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। एक भी दिल्ली ब्लास्ट के गुनाहगार छोड़े नहीं जाएंगे। सभी को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा- जांच चल रही है। हम जांच की तह तक जाएंगे। जिम्मेदारों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। सरकार एक-एक चीज की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद एक्शन होगा।
पीएम मोदी के बयान से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। राजनाथ ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा- जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। अभी हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं। समय आने पर पूरे मामले की जांच सार्वजनिक की जाएगी, लेकिन एक बात मैं कह रहा हूं कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
दिल्ली कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी डॉ. उमर की मां और भाई को कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इनका ऊठअ सैंपल भी लिया गया है। ताकि आतंकी उमर के शव की पहचान हो सके।
खुफिया एजेंसियों को शक है आई-20 कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। इस शख्स की एक सीसीटीवी तस्वीर मिली है जिसमें वह काले रंग की मास्क पहना है। फरीदाबाद में भारी मात्रा में बरामद अमोनियम नाइट्रेट के मामले में जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस समेत दूसरी एजेंसियां डॉक्टर उमर मोहम्मद की तलाश कर रही थी। फरीदाबाद मॉड्यूल का आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। एजेंसियों को उसकी तलाश थी।
धमाके के वक्त आतंकी उमर मोहम्मद कार में अकेला था। उसने अपने दो अन्य साथी आतंकियों के साथ हमले की योजना बनाई। जब फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जाने लगी तो उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा और दहशत में आतंकी हमले की योजना बनाई। उसने अपने साथियों के साथ कार में डेटोनेटर लगाया और धमाके को अंजाम दिया।
आई-20 कार बदरपुर बॉर्डर पर आखिरी बार दिखाई दी। बदरपुर से दिल्ली प्रवेश करती हुई कार दिखाई दे रही है। इसके आगे का रूट पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ये कार लाल किले में मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर- 1 के पास दिखी। इससे पहले ये कार लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास की पार्किंग में 3 घंटे तक खड़ी रही। ये कार दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में दाखिल हुई और शाम 6:48 बजे पार्किंग से बाहर निकली। इसके बाद 6:55 बजे धमाका हो गया।
दिल्ली पुलिस पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज को हासिल कर लिया है जिसमें ये संदिग्ध कार पार्किंग में जाती और फिर बाहर निकलती दिख रही है। इससे पता चलता है कि संदिग्ध कार में अकेला था। अब जांच एजेंसियां दरियागंज रूट की जाने वाली गाड़ियों की जांच कर रही है। पुलिस 100 सीसीटीवी क्लिप्स की जांच कर रही है। इसके अलावा आस-पास के टोल प्लाजा के वीडियो फुटेज की भी जांच कर रही है। ताकि इस कार की पूरी मूवमेंट की जांच पता की जा सके।
जिस आई-20 कार से लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया है उसका मालिक मोहम्मद सलमान नाम का शख्स था। उसने इसे नदीम को बेचा। नदीम ने इस कार को एक कार डीलर, रॉयल कार जोन फरीदाबाद को बेचा। इसके बाद इसे तारिक ने खरीदा। फिर इसे उमर ने खरीदा। यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। जो मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

इधर, बीती रात लाल किले के पास हुए धमाके से पूरी दिल्ली दहल गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आज सुबह 11 बजे सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।