दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी डॉ. उमर उन नबी द्वारा कार धमाके की साजिश रचने का मामला सामने आया है। NIA ने फरीदाबाद से विस्फोटक ढुलाई में इस्तेमाल EcoSport कार (DL10CK-0458) बरामद की। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े असिस्टेंट गिरफ्तार, दो अन्य कारें भी जब्त।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) खंदावली गांव से बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े। मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर की महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' का खुलासा। फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. मुजम्मिल शकील 2900 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार। जानें इस स्लीपर सेल नेटवर्क का पूरा सच।
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर एक फोटो सामने आई है। प्राथमिक जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आई-20 कार में केवल उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस की जांच के अनुसार, यह कार दो बार बेची गई।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती I-20 कार में हुए भीषण धमाके में 9 लोग मारे गए और 24 घायल हुए। CCTV में संदिग्ध आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर की सफेद कार दिखी। जांच फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ी, जहां 2900KG विस्फोटक जब्त हुआ था। जानें ताजा अपडेट।
फरीदाबाद से आतंकी साजिश रचने वाले पकड़े गए, RSS कार्यालय निशाने पर था। सीबीआई की रिपोर्ट में तिरुपति मंदिर के 250 करोड़ के लड्डू घोटाले का खुलासा। साथ ही, जशपुर सूटकेस हत्याकांड में फरार पत्नी की तलाश और मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि की खबरें पढ़ें।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई।



















