स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (15 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
By: Ajay Tiwari
Dec 15, 20254:36 AM
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (15 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
ढाका. बांग्लादेश में आगामी 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव से पहले हिंसा ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है, जिससे देश में राजनीतिक अशांति बढ़ गई है। राजधानी ढाका में एक प्रमुख निर्दलीय संसदीय उम्मीदवार को गोली मारे जाने की घटना के बाद, देश का निर्वाचन आयोग (EC) भी चिंतित हो गया है और उसने अपने प्रमुखों तथा जमीनी स्तर के कार्यालयों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। विस्तार से पढ़ें..
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई गोलीबारी की घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। एक हमलावर भी मौके पर मारा गया है, जबकि दूसरा घायल है। विस्तार से पढ़ें...
इजरायल. गाजा में हमास के टॉप कमांडर को इजराइल ने ढेर कर दिया है। इजरायल का दावा है कि दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद की मौत हो गई है। हालांकि, हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हमास के अनुसार, इजरायली ड्रोन ने गाजा सिटी में नबुलसी जंक्शन के पास एक सिविलियन गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। विस्तार से पढें...
वॉशिंगटन। मध्य सीरिया के शहर पल्मायरा में आईएसआईएस के एक हमलावर ने अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया। हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इधर, भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा-हमले के लिए जिम्मेदार समूह के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी। विस्तार से पढ़ें...
वॉशिंगटन। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हैं। घटना के दौरान विश्वविद्यालय में मौजूद एक छात्र ने अपनी मां को मैसेज किया और फायरिंग की जानकारी दी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा-मुझे घटना की ब्रिफिंग मिली है और मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। विस्तार से पढ़े...
राष्ट्रीय
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लेते हुए, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई, जो बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठनात्मक मजबूती लाने के बीजेपी के प्रयासों को दर्शाती है। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली. रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी ने 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' रैली का आयोजन किया। पार्टी के शीर्ष नेताओं— राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी— ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने सांकेतिक रूप से संविधान की प्रति भी दिखाई। विस्तार से पढ़े़..
नई दिल्ली। सीबीआई ने 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इनमें चार चीनी भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपपत्र में 58 कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। ये सभी कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे। इन पर मुखौटा (शेल) कंपनियां बनाकर और आनलाइन एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। विस्तार से पढ़ें..
मध्यप्रदेश
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में शहर के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, क्षेत्रीय विकास और शहरी सुरक्षा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि इंदौर में मेट्रो रेल का रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा और एलिवेटेड ब्रिज की मौजूदा योजना में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विस्तार से पढ़ें..
विदिशा. रविवार सुबह मध्य प्रदेश के जोहद गांव के पास सगड़ नदी पर बने 12 फीट ऊंचे पुल से एक स्कूल बस नीचे गिर गई। यह बस हायर सेकेंडरी स्कूल बहादुरपुर के छात्रों और स्टाफ को सांची पिकनिक के लिए ले जा रही थी। इस हादसे में कुल 28 बच्चे घायल हुए हैं, जबकि बस में कुल 45 छात्र सवार थे। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल. रविवार को भोपाल में ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर जमा हुए और नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे। विस्तार से पढें..
भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है। विस्तार से पढ़ें...
चलते- चलते...
कौन कब किसके लिए महत्वपूर्ण हो जाए.. यह वक्त और परिस्थितियों पर निर्भर करता हैं..!