स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (17 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
By: Star News
Dec 17, 20255:13 AM
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (17 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
अंतरराष्ट्रीय
जार्डन। दुनिया में कई देशों के साथ सीमाएं तो मिलती ही हैं, कई देशों के बाजार भी मिलते हैं, लेकिन भारत और जॉर्डन के संबंध ऐसे हैं, जहां ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसर एक-साथ मिलते हैं। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को अपने जॉर्डन प्रवास के दौरान कही। विस्तार से पढ़ें..
पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा
पाकिस्तान। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस से कम से कम 18 यात्रियों का अपहरण कर लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह बस इन यात्रियों को क्वेटा ले जा रही थी। इस घटना के बाद पाकिस्तानी प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विस्तार से पढ़ें...
वॉशिंगटन। स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई। पूरी दुनिया में अब तक कोई इतना अमीर नहीं हुआ है। दरअसल, एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। विस्तार से पढ़ें...
यू एन। भारत ने एक बार पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर लताड़ लगाई है। यूएन सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने अमन और शांति का जिक्र करते हुए जम्मू कश्मीर पर दावा ठोकने की कोशिश की। मगर, हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली। उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 25 लोगों की जान लेने वाले इस भीषण हादसे के 10 दिन बाद लूथरा बंधुओं को भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए एक बड़ी राहत है। विस्तार से पढे़ं..
मुंबई। कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ईवीएम के विरोध का विरोध करते हुए जो बयान दिया, उससे कांग्रेस को तो धक्का लगा ही है, स्वयं उनकी पार्टी का एजेंडा भी ध्वस्त हो गया। पिछले वर्ष हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीते उनकी पार्टी के 10 में से एक विधायक ने अपने क्षेत्र में मतपत्रों से पुनर्मतदान के लिए आंदोलन चलाया था, जिसे सुप्रिया के पिता शरद पवार ने भी समर्थन किया था। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। मतदाता अब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से अपना नाम जांच सकते हैं। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य को राहत दी है। अदालत ने मामले में मंगलवार को ईडी की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया है। अदालत ने कहा-ईडी केस में आगे की जांच जारी रख सकती है। विस्तार से पढ़ें..
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरे हो गए। इसके बाद आज मोहन सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए फैसलों ने साफ कर दिया कि सीएम इस कार्यकाल को सिर्फ घोषणाओं नहीं बल्कि स्ट्रक्चरल रिफॉर्म और लॉन्ग टर्म फैसलों का कार्यकाल बनाना चाहते हैं। कैबिनेट बैठक सरकार की प्राथमिकताओं की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के श्रमिकों को "विकास की सच्ची बुनियाद" बताते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार हर परिस्थिति में प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत 55 जिलों के 7,227 हितग्राहियों के बैंक खातों में एक क्लिक पर ₹160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। विस्तार से पढ़ें..
लोकसभा...मध्यप्रदेश में भारतीय सेना की जमीन पर अतिक्रमण
भोपाल। केंद्र सरकार ने लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान दावा किया कि देश भर में 18 लाख एकड़ जमीन रक्षा भूमि है, जिसमें से 11,152 एकड़ पर अतिक्रमण है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। विस्तार से पढ़ें..
छिंदवाड़ा।मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित परासिया सिविल अस्पताल से एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के महिला शौचालय के कमोड में एक नवजात शिशु का शव फंसा हुआ पाया गया, जिसे निकालने में पुलिस और अस्पताल स्टाफ को लगभग 8 घंटे का समय लगा। विस्तार से पढ़ें...
चलते-चलते..
लोग भ्रम में जी रहे हैं कि ये मेरा हैं…वो मेरा है… मगर सच्चाई तो ये हैं कि यहां कुछ भी किसी का नहीं है…