मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज 22वां दिन है। संघर्ष के चौथे सप्ताह में पहुंच जाने के बावजूद हालात स्थिर नहीं हैं। दोनों पक्षों से लगातार ड्रोन और मिसाइलों की बौछार हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज 22वां दिन है। संघर्ष के चौथे सप्ताह में पहुंच जाने के बावजूद हालात स्थिर नहीं हैं। दोनों पक्षों से लगातार ड्रोन और मिसाइलों की बौछार हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में संकेत दिया है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के बेहद करीब पहुंच चुका है। वहीं, ईरान के साथ सीजफायर की संभावना को ट्रंप ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के बेहद करीब है और अब वह मध्य पूर्व में जारी अपने बड़े सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है।
ट्रंप ने बताया अमेरिका का लक्ष्य
ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उनसे संबंधित हर चीज को पूरी तरह से कमजोर करना। ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना। ईरान की नौसेना और वायु सेना को समाप्त करना जिसमें विमानरोधी हथियार भी शामिल हैं। ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंचने देना और हमेशा ऐसी स्थिति में रहना जहां अमेरिका ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत और शक्तिशाली ढंग से प्रतिक्रिया कर सके।
मिसाइल क्षमता को नष्ट करने का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि हमने ईरान की मिसाइल क्षमता, रक्षा औद्योगिक आधार, नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। साथ ही ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियारों के करीब न पहुंच सके। वहीं, ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपने क्षेत्रीय सहयोगियों-इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन और कुवैत की सुरक्षा सुनिश्चित की है और आगे भी उनकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।