अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी।

मैं होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं करूंगा
सभी जहाजों को यहां से गुजरने की होगी आजादी
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी। ट्रम्प ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
मुझे चुनाव की परवाह नहीं
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा-ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है।
लेबनान पर इजराइल कर रह हवाई हमले
इधर, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। नबातियेह और टायर जैसे बड़े शहरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। नबातियेह इलाके में हारूफ और जेबचीत इलाकों पर हवाई हमला किया गया। वहीं, टायर क्षेत्र के अल-मंसूरी इलाके में भी इजराइली एयर स्ट्राइक हुई।
खतरनाक मोड़ पर अमेरिका-ईरान
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कहा- अमेरिका-ईरान इस समय युद्ध और शांति के बीच बेहद खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए काया कालास ने कहा कि किसी के हित में नहीं है कि यह युद्ध आगे बढ़े। इस समय हालात बेहद संवेदनशील हैं। अगर संघर्ष फिर बढ़ता है, तो इसका नुकसान पूरी दुनिया को हो सकता है।
अमेरिका ने ईरानी अथॉरिटी पर लगाए बैन
अमेरिका ने ईरान की नई बनाई गई पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह अथॉरिटी होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास जहाजों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए बनाई गई है। इस नई व्यवस्था के तहत, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड को अपनी जानकारी देनी होगी। इसमें जहाज कहां से आया है, उसमें क्या सामान है और वह कहां जा रहा है जैसी जानकारी शामिल है।
तनाव बढ़ा,सीजफायर कायम
ईरान-अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक दोनों देशों ने सीजफायर खत्म होने की बात नहीं कही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चार जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे। इनमें एक अमेरिकी तेल टैंकर भी शामिल था। दावा किया गया कि इन जहाजों ने अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर रखा था। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने जहाजों से पहचान बताने को कहा, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद ईरानी बलों ने चेतावनी देने के लिए फायरिंग की। इसके बाद अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास तीन जगहों पर हमला किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।