देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ी लकड़ी, पत्थर सहित अन्य वस्तुओं से हादसों की आशंका बनी रहती है। इस पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे मित्र बनाए जा रहे हैं। ये ट्रैक पर कोई वस्तु पड़े होने की जानकारी रेलवे और जीआरपी को देंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे मित्र बनाए जा रहे हैं।
कानपुर। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ी लकड़ी, पत्थर सहित अन्य वस्तुओं से हादसों की आशंका बनी रहती है। इस पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे मित्र बनाए जा रहे हैं। ये ट्रैक पर कोई वस्तु पड़े होने की जानकारी रेलवे और जीआरपी को देंगे। यह जानकारी एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने दी। वह सेंट्रल के कैंट साइड स्थित जीआरपी लाइन परिसर में प्री फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में गुजरने वाली 3050 से अधिक ट्रेनों में औसत तीन लाख लोग यात्रा करते हैं।
सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर
एडीजी रेलवे ने कहा-ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए रेलवे मित्र योजना पर कार्य किया जा रहा है। ट्रेनों में चोरी को रोकने के लिए जीआरपी सिपाही बॉडी वॉर्न कैमरा और ब्लूटूथ स्पीकर लगाकर चल रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर कोई वस्तु पड़ी होने पर इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 139, 112 पर दें।
जीआरपी सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र दिए
एडीजी ने वर्ष 2025 में कुंभ मेला में सराहनीय कार्य करने वाले 11 हेड कांस्टेबल सहित 48 जीआरपी सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए। इस दौरान डीआईजी पीएसी अतुल शर्मा, आईजी रेलवे एन कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे दुष्यंत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, सेंट्रल स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।