उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक दुखद हादसा हो गया। जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई।


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक दुखद हादसा हो गया। जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना संज्ञान लेते हुए दु:ख जताया और घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा रात 2 बजे हुआ, जब भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में एकत्रित थे। एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिसके कारण करंट फैल गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि हादसे में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी। जहां आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मृतकों में चार लोग यूपी के ही रहवासी थे।
हादसे में 38 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। त्रिवेदीगंज सीएचसी में 10 घायलों को भर्ती किया गया, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं हैदरगढ़ सीएचसी में 26 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी भेजा गया। डीएम ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और बिजली विभाग से पुराने तारों की स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में बिजली तार टूटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में मृत दो श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की सीएम ने जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायल डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाकर समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1. गीता पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा
2, ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद, निवासी सुबेहा
3. काजल पुत्री रामफेर निवासी सुबेहा
4. वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद निवासी सुबेहा
5. रंजना पांडेय पत्नी रोहित निवासी बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़
6. गुलशन पुत्र गंगादीन निवासी भकोसा थाना जैदपुर
7. शुभम कुमार निवासी पूरे विलास थाना महराजगंज, रायबरेली
8. शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
9. अमर कुमार रामकरन निवासी ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़
10. अजय प्रताप पुत्र मलखान निवासी रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
11. देवेंद्र पुत्र दिलीप निवासी रुकनापुर थाना लोनी कटरा
12. रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
13. शिवकुमार पुत्र अहरवादीन निवासी कनवा थाना हैदरगढ़
14. साहब चरन पुत्र पप्पू भिखरा हैदरगढ़
15.श्रवण कुमार पुत्र दयाराम निवासी भिखरा हैदरगढ़
16. शंकर पुत्र बैजनाथ निवासी भिखरा
17. सोनी पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
18. सोनम पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
19. मधु पत्नी भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
20. कांति पुत्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
21. शिवानी पुत्री राम अभिलाख निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
22. विवेक पुत्र रामकैलाश निवासी ग्राम लखियापुर थाना सतरिख
23. अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन निवासी लाही थाना हैदरगढ़
24, सुभाष पुत्र सत्य नारायण निवासी बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़
25. समरजीत पुत्र जयशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
26. हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी भिखरा हैदरगढ़
27. रीता पत्नी बाबादीन निवासी चौबेपुरवा थाना शिवरतन गंज अमेठी
28. अनन्या पुत्री शिवबोधन निवासी पूरे कारी थाना कोठी
29. शिवा पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
30. रंजीत पुत्र साहब दीन निवाासी मोहदीपुर सतरिख
31. पलक पुत्री रंजीत राम निवासी छतौरा कोठी
32. संध्या पुत्री महेश निवासी भूलभूलैया कोठी
33. सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज निवासी मोहदीपुर कोठी
34. लक्ष्मी पुत्री पवन निवासी बिबियापुर घाट कोठी
35. अमन पुत्र बाबादीन निवासी गढी घोसियामऊ सुबेहा
36. बैजनाथ पुत्र जगजीवन निवासी सुबेदार पुरवा हैदरगढ़


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।