उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना-मसूरी मार्ग पर देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।

खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना-मसूरी मार्ग पर देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविंद डेयरी के समीप रात 1:30 बजे बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।
मशक्कत के बाद निकाले शव
हादसे के समय बस में सवार लोग गहरी नींद में थे। भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन बस के ट्रक के नीचे दबे होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की सहायता से बस को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बस के मलबे में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में हताहत और घायल
इस दुखद घटना में बस चालक समेत छह लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान सोनू (पुत्र जहीर), यूसुफ (पुत्र बशीर), अख्तर (पुत्र हमीद), यूनुस (पुत्र कदीर), मुन्ना (पुत्र मेहरबान) और बस चालक अशोक (पुत्र रतिराम) के रूप में हुई है। बस में सवार अन्य 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।
अस्पताल पहुंचे कलेक्टर-एसपी
घटना की सूचना पर कलेक्टर, एसपी और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने तुरंत अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से वापस लौट रही थी, तभी यह अनहोनी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।